फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group C Recruitment decision to end interview in recruitment will be effective,rules will be made Uttarakhand

Group C Recruitment: अब असरदार होगा समूह ग की भर्ती में साक्षात्कार समाप्त करने का फैसला, बनेगी नियमावली

Thu, 02 Mar 2023 08:58 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Mar 2023 08:58 AM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समूह ’ग’ परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था समाप्त करने की घोषणा की है। कार्मिक विभाग के सूत्रों के मुताबिक़ समूह ग के पदों के लिए इंटरव्यू खत्म करने का जनरल खंडूड़ी की सरकार के समय लिया गया फैसला कई विभागों के पदों पर लागू नहीं हो पाया।

विज्ञापन
Group C Recruitment decision to end interview in recruitment will be effective,rules will be made Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में समूह ग के पदों पर होने वाली भर्ती में साक्षात्कार खत्म करने की घोषणा जनरल बीसी खंडूड़ी सरकार में भी हुई थी। तब से यह एलान शासनादेश में तो है, लेकिन भर्तियों में यह पूरी तरह से प्रभावी नहीं हो पाया। धामी सरकार में इसे नियम की शक्ल देकर असरदार बनाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

बुधवार को हल्द्वानी में एक रैली में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समूह ’ग’ परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था समाप्त करने की घोषणा की। कार्मिक विभाग के सूत्रों के मुताबिक़ समूह ग के पदों के लिए इंटरव्यू खत्म करने का जनरल खंडूड़ी की सरकार के समय लिया गया फैसला कई विभागों के पदों पर लागू नहीं हो पाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh Aiims: अप्रैल से शुरू होगी उत्तराखंड की पहली हेली एंबुलेंस सेवा, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह विभागों की अपनी अलग -अलग सेवा नियमावलियां हैं। कुछ विभागों में जेई के पद के लिए सेवा नियमावली साक्षात्कार का प्रावधान है। जाहिर है कि इस पर शासनादेश लागू नहीं हुआ। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अब साक्षात्कार समाप्त करने के लिए नियमावली बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed