फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Groom Got notice for pm modi voting message in marriage card for elections 2019

शादी के कार्ड पर पीएम मोदी को लेकर ये संदेश छपवाना पड़ा भारी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Sun, 17 Mar 2019 11:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Groom Got notice for pm modi voting message in marriage card for elections 2019
शादी के कार्ड पर वोटिंग का मैसेज - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के बागेश्वर में गरुड़ में शादी के कार्ड पर भाजपा के चुनाव चिह्न और पीएम मोदी को वोट देने का संदेश प्रकाशित करने को लेकर चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वर पक्ष को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब नहीं मिलने पर वर पक्ष पर आचार संहिता का उल्लंघन और लोक प्रतिनिधित्व एक्ट में भी केस दर्ज हो सकता है। गरुड़ विकास खंड के ग्राम जोशीखोला, मटेना निवासी जगदीश जोशी और देवकी जोशी के बेटे जीवन का विवाह 22 अप्रैल को है। बेटे के विवाह के आमंत्रण के लिए कार्ड प्रकाशित कराए हैं।
विज्ञापन


शादी के निमंत्रण कार्ड पर भाजपा के चुनाव चिह्न कमल और भाजपा को वोट देने की अपील की गई है। निर्वाचन आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर राकेश चंद्र तिवारी ने दूल्हे के माता-पिता देवकी देवी और जगदीश जोशी को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में साफ है कि यह आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। दिए हुए समय के भीतर जवाब नहीं देने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम व आईपीसी की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

गौ सदन चलाते हैं जगदीश जोशी
जगदीश जोशी गौ सदन चलाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि भाजपा से गाय का जुड़ाव होने की वजह से जगदीश का झुकाव भी भाजपा की तरफ है। वहीं उमेश जोशी भी भाजपा से जुड़ा हुआ है।
 

शादी का खर्च जुड़ेगा भाजपा उम्मीदवार के खर्च में
शादी के कार्ड में भाजपा का प्रचार करना दूल्हे के संग अल्मोड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार को भी महंगा पड़ सकता है। शादी के कार्ड छापने, भोजन, टेंट वगैरह आयोजनों का खर्च भाजपा उम्मीदवार के चुनावी खर्च में जोड़ा जाएगा। इस तरह 70 लाख में से शादी के खर्च घटाने के बाद बाकी रकम में ही चुनाव खर्च करना होगा।

आदर्श आचार संहिता पालन समिति के प्रभारी शंकर वोरा ने बताया कि शादी का आयोजन निजी न होकर भाजपा का माना जा सकता है। इसमें जो भी खर्च होगा वो भाजपा उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जा सकता है। हालांकि, वर पक्ष के स्पष्टीकरण के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

ये संदेश छपा है कार्ड में 
तोहफे मत लाना किंतु वर वधू को आशीर्वाद देने से पहले 11 अप्रैल को राष्ट्रहित में मोदी जी को वोट जरूर कर आना (नमो एप)। कार्ड में स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का लोगो भी बना है। 

मुझे नहीं है कोई जानकारी
मैं पूजा पाठ का काम करता हूं, अभी इसी सिलसिले में पंजाब आया हूं। मेरा भाई उमेश जोशी भाजपा से जुड़ा है। उसी ने कार्ड व्हाट्सएप पर पोस्ट किया है। इससे ज्यादा मुझे कोई जानकारी नहीं है। 
-जीवन जोशी, दूल्हा

प्रथम दृष्टया ये मामला आचार संहिता का उल्लंघन का है। वर पक्ष को नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
-रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed