रुड़की: इधर DJ पर गाना बजा, उधर दूल्हे पर बरसी लाठियां, पढ़िए क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव महेवड़ कलां में एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इस दौरान दो पक्ष के युवक आमने-सामने आ गए।
मारपीट में दूल्हा सहित छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। महेवड़ कलां गांव में जयपाल के बेटे की शादी थी, जिसमें देर रात तक डीजे बज रहा था। शादी में आए मेहमान और स्थानीय युवक डांस कर रहे थे। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई।
दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर
कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में गाली-गलौच होने लगी। उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। युवकों को समझाने के लिए आया दूल्हा समेत छह से से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 6 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां पुलिस दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली गई।
दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े में गांव के जिम्मेदार लोग समझौता करा रहे हैं। यदि समझौता नहीं होता है तो पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।