फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   green deepawali celebration in dehradun

इस दिवाली धुआं-शोर नहीं, सिर्फ रोशनी

Mon, 28 Oct 2013 10:09 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Oct 2013 10:09 AM IST
विज्ञापन
green deepawali celebration in dehradun

राजधानी देहरादून में इस साल ग्रीन दिवाली मनाने का संकल्प लिया गया है। खुखरायन बिरादरी और मिशन ट्रू बायोलाजिस्ट की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 32 स्कूलों के 307 बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन


दीपावली मनाने के लिए संकल्पबद्ध
इन छात्रों ने संकल्प लिया कि इस बार वे पटाखामुक्त दिवाली मनाएंगे। रविवार को शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने ईको ग्रीन दिवाली का संदेश दिया। मिशन ट्रू बायोलोजिस्ट के संस्थापक एमएस मेहता ने बताया कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा समाज ईको दीपावली नहीं मनाता। दून खुखरायन बिरादरी समिति ने कहा कि बिरादरी प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए संकल्पबद्ध है। युवाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए। इससे पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डा. भारत सब्बरवाल, समिति के प्रधान देवेंद्र साहनी, गगन सेठी, वेद प्रकाश कोहली, राजेश साहनी, मदन मोहन कोहली, विजय सेठी, भूपेंद्र चड्डा, ओम प्रकाश सूरी, उर्मिला सूरी, पुष्प राज भसीन, यशपाल आनंद, हरिओम साहनी व महेंद्र भसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकांक्षा, बाबी, सार्थक अव्वल
प्रतियोगिता के ग्रुप ए में एसजीआरआर तालाब की आकांक्षा देवरानी प्रथम, जीजीआईसी लक्खीबाग की मानसी रावत दूसरे और शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल की अनामिका रस्तोगी तीसरे स्थान पर रही। ग्रुप बी में हरिकृष्ण की बाबी कुमायन प्रथम, सेंडलवुड के आर्यन कोहली द्वितीय और हरिकृष्ण के महेश यादव तृतीय रहे। ग्रुप सी में शिवालिक इंटरनेशनल के सार्थक पहले, जीआरडी के आयुष्मान काला दूसरे और सेंट मेरी के यश कालरा तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed