फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gram Pradhan elected unopposed in five Gram Panchayats

पांच ग्राम पंचायतों में चुने गए निर्विरोध ग्राम प्रधान

Tue, 17 Sep 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan elected unopposed in five Gram Panchayats
ग्राम प्रधान डेरियोऊ खजान सिंह। - फोटो : VIKAS NAGAR
जौनसार बावर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनने का क्रम जारी है। सोमवार को क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों लोरली, क्वारना, डेरियोऊ, बिसोई और इछला फटेऊ ग्राम पंचायत में सर्वसम्मति से निर्विरोध ग्राम प्रधान का चयन किया गया। सर्वसम्मति से चुने गए इन ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र विकास और हर सरकारी योजना का लाभ क्षेत्रीय जनता तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

बिसोई गांव में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से 22 वर्षीय पूजा देवी पत्नी सचिन को ग्राम प्रधान चुना है। पूजा 12वीं तक पढ़ी हुई हैं। पूर्व प्रधान चरण सिंह ने बताया कि गांव का इतिहास रहा है कि कि हर बार ग्रामीण आपसी सहमति से ग्राम प्रधान का चयन करते हैं। इस अवसर पर नरेश चौहान, सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, दिनेश, नवीन, अजीत, जसबीर, रघुवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं इछला फटेऊ गांव में ग्रामीणों ने खुली बैठक कर सुनील कुमार (25) पुत्र गोपाल सिंह को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना है। सुनील कुमार स्नातक हैं। सुनील का कहना है कि गांव के बड़े बुजुर्गों ने उस पर भरोसा जताया है। उनकी उम्मीदों पर वह पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर चतर सिंह, चंदन सिंह, अमर सिंह, अतर सिंह, नारायण सिंह, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह, रोशन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कालसी प्रखंड की ग्राम पंचायत लोरली में ग्रामीणों ने 22 वर्षीय अमन राणा को सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान चुना। 22 वर्षीय अमन इंटर पास हैं। स्याणा मुन्ना सिंह राणा का कहना है कि सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान का चयन करने पर किसी के बीच कोई मन-मुटाव नहीं रहता। इस अवसर पर पप्पू राणा, हरी सिंह, प्रवीण राणा, मातवर राणा, नवीन राणा, बलवीर राणा, तारा राणा, सरदार सिंह राणा, दिनेश राणा, परम सिंह, टीकम सिंह राणा, गुड्डू, सारू, दीनू, बबलू आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत क्वारना में ग्रामीणों ने बैठक कर विजय सिंह चौहान को ग्राम प्रधान चुना। 42 वर्षीय विजय नौवीं तक पढ़े हुए हैं। इस अवसर पर कुंवर सिंह चौहान, टीकाराम जोशी, श्रीचंद जोशी, मनमोहन सिंह, महावीर सिंह, प्रदीप जोशी, विरेंद्र जोशी, दीपक चौहान, कुंदन सिंह, सत्यपाल, अमर सिंह, चमन सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
डेरियोऊ गांव में ग्रामीणों ने 38 वर्षीय खजान सिंह को ग्राम प्रधान चुना। खजान एमए पास हैं। डेरियोऊ ग्राम पंचायत अंतर्गत डेरियोऊ और बिसोऊ गांव आते हैं। इस मौके पर चमन सिंह, सूरत सिंह, करम सिंह, सरदार सिंह, स्वराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, मदन सिंह, केशर सिंह आदि मौजूद रहे।

अब तक 16 लोग निर्विरोध ग्राम प्रधान बने
विकासनगर। जौनसार बावर क्षेत्र की कुनावा, भंजरा, कनबुआ, ककाड़ी, गोठाड़, रंगेऊ, आरा, मसराड़, धोरा पुड़िया, कोठा तारली, कुरोली, लोरली, क्वारना, डेरियोऊ, बिसोई, इछला फटेऊ समेत 16 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध ग्राम प्रधान और एक मेहरावना सीट पर एक बीडीसी का निर्विरोध चयन किया जा चुका है।

ग्राम पंचायत फटेऊ के निर्विरोध प्रधान सुनील कुमार।

ग्राम पंचायत फटेऊ के निर्विरोध प्रधान सुनील कुमार।- फोटो : VIKAS NAGAR

ग्राम प्रधान लोरली अमन राणा।

ग्राम प्रधान लोरली अमन राणा।- फोटो : VIKAS NAGAR

ग्राम पंचायत बिसोई की निर्विरोध प्रधान पूजा देवी।

ग्राम पंचायत बिसोई की निर्विरोध प्रधान पूजा देवी।- फोटो : VIKAS NAGAR

ग्राम प्रधान क्वारना विजय सिंह चौहान

ग्राम प्रधान क्वारना विजय सिंह चौहान- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed