फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gram Panchayats in the development block do not have

Dehradun News: ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं, शक्ति नहर किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

Sat, 16 Mar 2024 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats in the development block do not have
Iकई ग्राम पंचायत में कूड़ा वाहनों का नहीं हो रहा प्रयोगI
विज्ञापन


विकासखंड में ग्राम पंचायतों का कूड़ा एकत्र करने के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं है। इसके चलते कई ग्राम पंचायतों में घरों से कूड़ा उठान नहीं किया जा रहा है। कई ग्राम पंचायत को कूड़ा उठान के लिए दिए गए वाहन भी प्रधानों के घर में खड़े हैं। शक्ति नहर के आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीण मजबूरी में शक्ति नहर के किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं। कूड़ा नहर में गिरने से पानी भी प्रदूषित हो रहा है।

विकासखंड की ओर से ग्राम पंचायत को कूड़ा उठाने के लिए वाहन दिए गए हैं। लेकिन कूड़े को फेंकने के लिए विकासखंड के पास ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं है। भीमावाला, नवाबगढ़, ढकरानी, डाकपत्थर, कुंजा ग्रांट ग्राम पंचायत में शक्ति नहर से सटे हैं। इन क्षेत्रों में नहर कि किनारे रोज कूड़ा फेंका जा रहा है। नहर के किनारे दिनभर कूड़े का ढेर लगा रहता है। किनारे जमा गंदगी नहर में गिरती है। इससे नहर के जल में भी गंदगी घुल रही है।
विज्ञापन


Iआसपास की ग्राम पंचायतों के ग्रामीण कूड़ा लाकर नहर किनारे फेंक देते है। जिससे नहर किनारे गंदगी फैल रही है और पानी भी प्रदूषित हो रहा है।लोगों से कई बार कूड़ा न फेंकने की अपील की जा रही है। ट्रंचिंग ग्राउंड बन जाएगा तो काफी हद गंदगी फेंकने पर रोक लग जाएगी। -रेखा देवी, ग्राम प्रधान, भीमावाला
विज्ञापन
विज्ञापन

I

Iग्राम पंचायत ढकरानी में कूड़ा उठान के लिए वाहन लगाए गए है। लेकिन ग्रामीण तब भी कूड़े को नहर में फेंक रहे है। आसपास क्षेत्र के ग्रामीण भी नदी किनारे कूड़ा डाल रहे है। ग्राम पंचायत से निकलने वाले कूड़े को एकत्र करने के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड की बहुत जरूरत है। -जहीरा खातून, ग्राम प्रधान ढकरानी

I

I
I

Iग्राम पंचायतों के पास ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए उपयुक्त भूमि नहीं है। जो भूमि है वह आबादी वाले क्षेत्र में है। ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि मिलते ही ट्रंचिंग ग्राउंड बना दिया जाएगा। -कृपाराम जोशी, एडीओ पंचायत, विकासनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed