{"_id":"597ecd414f1c1b45708b4b16","slug":"gown-will-not-use-in-iit-roorkee-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में अब नहीं पहना जाएगा गाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में अब नहीं पहना जाएगा गाउन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी
आईआईटी रुड़की में होने वाले दीक्षांत समारोह में अब गाउन नहीं पहना जाएगा। आईआईटी की सीनेट ने पोशाक बदलने के प्रस्ताव को पास कर दिया है।
विज्ञापन
लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि नई पोशाक क्या होगी और यह कब से लागू होगी। 23 सितंबर को आईआईटी का दीक्षांत समारोह है। पिछले दिनों समितियों के सदस्यों ने बैठक पोशाक बदलने का प्रस्ताव सीनेट को भेजा था।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक प्रो. एके चतुर्वेदी ने बताया कि 28 जुलाई को सीनेट की बैठक में प्रस्ताव पर विचार किया गया और सभी सदस्यों ने पोशाक बदलने पर सहमति जताई। नई पोशाक क्या होगी, इसके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के आयोजन में कम समय रह गया है। ऐसे में डिग्री लेने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही मुख्य अतिथि और मंच पर बैठने वाले फैकल्टी के लिए नई पोशाक तैयार करने के लिए वक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी यह कह पाना मुश्किल है कि इसी बार से बदलाव किया जाए या अगले साल से।
विज्ञापन