फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Govt launched Shrikedarnath rescue android app

केदारनाथ यात्रा के लिए आया एक खास एप, हर परेशानी होगी दूर

Thu, 27 Apr 2017 09:17 AM IST
विनय बहुगुणा/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग Updated Thu, 27 Apr 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Govt launched Shrikedarnath rescue android app
kedarnath app
केदारनाथ यात्रा के लिए प्रदेश सरकार ने एक खास एप बनाया है। यह एप आपकी हर प्रकार की परेशानी दूर करेगा। 
विज्ञापन


इस एप का नाम श्रीकेदारनाथ रेस्क्यू एंड्रायड एप है, यह बाबा केदार जाने वाले श्रद्धालुओं की मदद करेगा। एप से श्रद्धालु यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसे गूगल प्ले स्टोर से इस एप को मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है।

यहां जानिए, इस एप की खासियत

Govt launched Shrikedarnath rescue android app
kedarnath app

3 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुलभ बनाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए एप तैयार किया है। बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु अपने मोबाइल के माध्यम से कहीं से भी इस एप की मदद से केदारनाथ यात्रा की पूरी जानकारी नक्शे के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग की दूरी, बीच में पडने वाले नगर, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक सड़क की दूरी, बाजारों की स्थित, स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस थाना/चौकी की जानकारी मिलेगी। गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग का मैप (नक्शा) के माध्यम से प्राप्त कर सकेगी। पैदल मार्ग पर पड़ाव, जहां पर खाने व ठहरने की सुविधा है।

इसके अलावा पैदल मार्ग पर एमआरपी (मेडिकल रिलीफ पोस्ट), पैदल मार्ग की पूरी लोकेशन के बारे में जानकारी श्रद्धालुओं को उपलब्ध होगी। यह एप डीडीएमए के कंट्रोल रूम से 24 घंटे लिंक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विषम परिस्थितियों में भी मिलेगी मदद

Govt launched Shrikedarnath rescue android app
Kedarnath - फोटो : AmarUjala

यात्रा के दौरान अगर कोई श्रद्धालु पैदल मार्ग या सड़क मार्ग पर किन्हीं कारणों से फंस जाता है, या उसे किसी भी प्रकार की परेशानी होती है, तो वह उस आपातकालीन स्थिति से बाहर निकलने के लिए एप के माध्यम से प्रशासन से मदद प्राप्त कर सकता है। 

एप में दिए ऑप्सन पर क्लिक कर वह भोजन, रहने, ठहरने व स्वास्थ्य जैसी सुविधा प्राप्त कर सकेगा। मदद की सूचना कंट्रोल रूम को मिलेगी। जहां से मदद मांगने वाले के वर्तमान प्वाइंट की पहचान की जाएगी, जिससे उसके पास तत्काल पहुंचकर उसकी मदद की जा सकेगी।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी रंजना ने बताया कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित व सुलभ बनाने के लिए इस बार यह एप बनाया गया है। इस एप को कंट्रोल रूम से लिंक कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed