{"_id":"5903816a4f1c1b1035c0e1b8","slug":"govt-increased-dehradun-nagar-nigam-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून नगर निगम का बजट तीन गुना बढ़ा, 34 करोड़ से हुआ 102 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून नगर निगम का बजट तीन गुना बढ़ा, 34 करोड़ से हुआ 102 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
देहरादून नगर निगम
वित्त आयोग की संस्तुति पर शासन ने नगर निगम देहरादून का सालाना बजट बढ़ाकर तीन गुणा बढ़ाकर 34 से 102 करोड़ कर दिया है। शासन से शुक्रवार को 25.41 करोड़ की पहली तिमाही किस्त भी जारी कर दी गई।
विज्ञापन
बजट बढ़ने पर महापौर ने पार्षदों से उनके वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे हैं, जबकि अफसरों को कर्मचारियों के बकाया भुगतान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
महापौर विनोद चमोली ने बजट बढ़ने पर समान रूप से सभी वार्डों में 25-25 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने पंद्रह दिन के भीतर सभी पार्षदों से उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों के अलावा नाले, नालियों और सड़कों से जुुड़े तमाम विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने लेखा विभाग के अफसरों को निगम के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और ग्रेच्युटी समेत तमाम बकाया भुगतान पंद्रह दिनों में करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी के बकाया भुगतान में देरी की शिकायत पर संबंधित अफसर पर कार्रवाई की जाएगी।