फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Governor Baby rani maurya visited the Haridwar with family

परिवार संग हरिद्वार पहुंचीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद

Thu, 06 Sep 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 06 Sep 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
Governor Baby rani maurya visited the Haridwar with family
Governor Baby rani maurya

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने हरिद्वार पहुंचकर कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम स्थित सिद्घेश्वर मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की।

विज्ञापन


जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने राज्यपाल से प्रदेश में शिक्षा और पर्यटन हब के विकास की बात की और तीर्थाटन की स्थिति स्पष्ट कराकर अलग से मंत्रालय बनाने की सलाह दी। जिस पर राज्यपाल ने जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज को आश्वस्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद से उन्हें देवभूमि की सेवा करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अपने पति दीपक कुमार मौर्य, सास कमला मौर्य और मां कुसुम देवी के साथ कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचीं। आश्रम में पहुंचने पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने उनकी अगवानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलामी लेने के बाद राज्यपाल आश्रम स्थित सिद्घेश्वर मंदिर में परिवार सहित पहुंचीं और करीब 20 मिनट तक पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर प्रकाशानंद महाराज की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्घांजलि दी। इसके बाद जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से पूरे परिवार ने आशीर्वाद लिया।
 

समय से पहले ही पहुंचीं राज्यपाल

Governor Baby rani maurya visited the Haridwar with family
Governor Baby rani maurya

करीब एक घंटे तक शंकराचार्य महाराज से बंद कमरे में वार्ता हुई। इसके बाद मीडिया से बातचीत में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद से उन्हें देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। वह यमुना की धरती से अब गंगा और यमुना के मायके आकर उनकी आराधना कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रही हैं।

जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश के भौगोलिक वातावरण से अवगत कराते हुए यहां पर शिक्षा और पर्यटन हब बनाने की सलाह दी। इसके अलावा उन्होंने पर्यटन और तीर्थाटन की स्थिति को स्पष्ट कराने की बात कही।

उन्होंने कहा कि पर्यटन से प्रदेश में माहौल खराब हो रहा है। इसलिए पर्यटन से तीर्थाटन मंत्रालय अलग किया जाए। इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया, जिला संयोजक नवीन तेश्वर, देवेंद्र प्रधान, अभिषेक, शिवकुमार त्यागी, रोहित सहगल, डा. गौरव, अशोक त्यागी, जगदीश गुप्ता आदि ने राज्यपाल का स्वागत किया।  

समय से पहले ही पहुंचीं राज्यपाल  
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य निर्धारित समय से सात मिनट पहले ही पहुंच गईं, जबकि उनका हरिद्वार पहुंचने का समय 11 बजे का नियत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed