फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Governor Arrives at Garhwal Rifles Regimental Centre GRRC Lansdowne Kotdwar Uttarakhand news

Kotdwar: लैंसडाउन पहुंचे राज्यपाल, पूर्व सेनानी पर्यावरण उद्यान और गौरव सेनानी झील जनता को किए समर्पित

Sat, 09 May 2026 06:21 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 09 May 2026 06:21 PM IST
सार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर (जीआरआरसी) लैंसडाउन पहुंचे। सुरक्षा बलों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विज्ञापन
Governor Arrives at Garhwal Rifles Regimental Centre GRRC Lansdowne Kotdwar Uttarakhand news
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर (जीआरआरसी) लैंसडौन पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गढ़वाल राइफल्स के सौजन्य से निर्मित पूर्व सेनानी पर्यावरण उद्यान और गौरव सेनानी झील जनता को समर्पित की। उन्होंने नारियल तोड़कर, रिबन काटकर और नाम पट्टिका का अनावरण कर इनका विधिवत उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


लैंसडाैन के शहीद भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड पहुंचने पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत और कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी द्वारा राज्यपाल का स्वागत किया गया। सुरक्षा बलों की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण और पानी की समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने गढ़वाल राइफल्स द्वारा नगर के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने पानी की समस्या को एक गंभीर चुनौती बताया और कहा कि इस प्रोजेक्ट से इसका प्रभावी हल निकल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  गुमनाम रहकर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत, साइबर क्राइम पोर्टल पर खुला विकल्प

आर्मी स्कूल के छात्रों ने राज्यपाल का स्वागत गुलदस्ता देकर किया। कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने बताया कि गढ़वाल राइफल्स नगर के संतुलित विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ले. कर्नल विजय तोमर ने राज्यपाल को उद्यान और झील की विस्तार योजना से अवगत कराया। राज्यपाल ने महिलाओं, बच्चों और पूर्व सैनिकों सहित नगर के प्रमुख लोगों से मुलाकात भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed