{"_id":"69ad704bc56b8842da04da1e","slug":"governments-resolve-to-promote-women-in-the-spirit-of-give-to-gain-bhatt-dehradun-news-c-5-hld1006-916421-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का गिव टू गेन की भावना से महिलाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का गिव टू गेन की भावना से महिलाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प : भट्ट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महिला दिवस की थीम गिव टू गेन हमें यह संदेश देती है कि जब समाज महिलाओं को अवसर, सम्मान और सहयोग देता है तो उसका लाभ पूरे समाज और राष्ट्र को मिलता है।
उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में नारी को सृजन, त्याग और शक्ति का प्रतीक माना गया है। यदि हम महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के लिए समर्पित होकर कार्य करें तो इसका प्रतिफल एक सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र के रूप में सामने आता है। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।