{"_id":"56de8d484f1c1b0d3d8b4568","slug":"government-you-turn-in-dehradun-smart-city-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने उत्तराखंड सरकार को फिर किया असहज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने उत्तराखंड सरकार को फिर किया असहज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:14 AM IST
सार
अब स्मार्ट सिटी को चाय बागान में न बनाने की पैरवी की
पहले गैरसैंण, संपत्ति के ब्यौरे पर घेर चुके अपनी ही सरकार को
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हरीश रावत को असहज किया है। किशोर का कहना है कि चाय बागान में स्मार्ट सिटी नहीं बननी चाहिए।
विज्ञापन
किशोर ने इसे संगठन की राय बताया। किशोर पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के कार्यकाल में चाय बागान में टाउनशिप विकसित करने का विरोध भी जता चुके हैं। किशोर का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश सरकार के चाय बागान में स्मार्ट सिटी विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र ने स्वीकार नहीं किया है और नए सिरे से बनाए जा रहे प्रस्ताव में भी सरकार का जोर ग्रीन फील्ड पर है।
विज्ञापन
मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में किशोर ने कहा कि संगठन चाय बागान में स्मार्ट सिटी विकसित करने के पक्ष में नहीं है। वे अपनी बात को पहले ही मुख्यमंत्री को बता चुके हैं। किशोर के इस बयान से सरकार का असहज होना तय है। हालांकि इससे पहले भी पारदर्शिता के सवाल पर किशोर सरकार के मंत्रियों और विधायकों को परेशानी में डाल चुके हैं। किशोर ने इससे पहले कहा था कि संगठन ने सभी ओहदेदारों से कहा है कि अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करें। किशोर के इस आग्रह का असर केवल इतना ही हुआ कि मुख्यमंत्री की संपत्ति का ब्यौरा ही सामने आ पाया।
विज्ञापन
इसी तरह गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने को लेकर भी किशोर पूर्व में सरकार को असहज कर चुके हैं। किशोर ने गैरसैंण को राज्य आंदोलन की भावना बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गैरसैंण के पक्ष में प्रस्ताव पारित करने का इरादा जताया था।
गैरसैंण में हुए सम्मेलन में हालांकि कांग्रेस ने अपने इस प्रस्ताव की सूरत ही बदल दी थी। अब सत्र से ठीक पहले स्मार्ट सिटी पर किशोर की राय सरकार को परेशान कर सकती है। विपक्ष को इस समय मुद्दों की तलाश है और चाय बागान में स्मार्ट सिटी बनाने का विरोध विपक्ष भी शुरू से करता आया है।
27 को राहुल आएंगे हरिद्वार
देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 27 मार्च को हरिद्वार में प्रस्तावित कांग्रेस के ग्राम कांग्रेस संगठनों के अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। किशोर के मुताबिक यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस के ग्राम संगठन, बाजार कांग्रेस और बूथ इकाइयों के पदाधिकारियों को आर्थिक, राजनीतिक हालातों पर प्रशिक्षण देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।