फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government will make ayushman card for orphan children

Uttarakhand: अनाथ बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनवाएगी सरकार, जुलाई में आयोजित होगा राज्य स्तरीय चिंतन शिविर

Fri, 24 Jun 2022 02:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 24 Jun 2022 02:37 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने राज्यभर के अनाथालयों में रह रहे हजारों बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ.रावत ने अधिकारियों को स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम जारी रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Government will make ayushman card for orphan children
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के अनाथालयों में रह रहे बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनेंगे। इसके लिए जल्द ही बाल विकास विभाग और खाद्य आपूर्ति के साथ सचिव स्तरीय वार्ता के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण सभागार देहरादून में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने राज्यभर के अनाथालयों में रह रहे हजारों बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ.रावत ने अधिकारियों को स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम जारी रखने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यक्रम के तहत विभागीय अधिकारी जिला चिकित्सालयों से लेकर ब्लॉक स्तर के चिकित्सालयों का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लेंगे, जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक मजबूत करने के मकसद से जुलाई में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभागीय अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाले अनुभवी लोगों के साथ मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...रील नहीं रियल है ये: दोस्त ने शादी में बुलाया पर बरात में न ले गया, दिल में चुभी ये बात तो भेजा 50 लाख का नोटिस

बैठक में सचिव स्वास्थ्य राधिका झा, चेयरमैन राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण डीके कोटिया, मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, कुलपति उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रो. हेमचन्द्र, अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा अरुणेंद्र सिंह चौहान, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मीतू शाह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed