फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government Will Do Four Big Festival till march For Promote Uttarakhand Tourism

उत्तराखंड: पर्यटकों को लुभाने के लिए चार जगह होंगे अलग-अलग फेस्टिवल, योग और आध्यात्म पर फोकस

Fri, 03 Jan 2020 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jan 2020 08:44 AM IST
सार

  • मार्च तक टिहरी, रामनगर, ऋषिकेश, औली में होंगे अलग-अलग फेस्टिवल
  • साहसिक पर्यटन व खेल, योग और आध्यात्म पर सरकार का खास फोकस

विज्ञापन
Government Will Do Four Big Festival till march For Promote Uttarakhand Tourism
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में देश-विदेश के पर्यटकों को लुभाने के लिए त्रिवेंद्र सरकार फरवरी से मार्च तक चार बड़े फेस्टिवल का आयोजन करेगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है। टिहरी, रामनगर, ऋषिकेश, ओली में साहसिक पर्यटन, विंटर गेम, योग और आध्यात्म पर फेस्टिवल कराए जाएंगे।

विज्ञापन


कार्य योजना के मुताबिक औली में विंटर फेस्टिवल मनाया जाएगा। फरवरी में औली में नेशनल जूनियर व सीनियर स्कीइंग प्रतियोगिता भी प्रस्तावित है। इसी दौरान सरकार यहां पर विंटर फेस्टिवल होगा।
विज्ञापन


इसी तरह ऋषिकेश में योग फेस्टिवल, रामनगर में एडवेंचर फेस्टिवल और टिहरी में टिहरी लेक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इन फेस्टिवल में अलग-अलग पर्यटन गतिविधियों के साथ ही उत्तराखंड की प्राचीन लोक संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। पर्यटन विभाग ने फेस्टिवल मनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में होगा प्रदेश का पहला वेलनेस समिट

आयुष और वेलनेस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश का पहला वेलनेस समिट अप्रैल में देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के ऑडिटोरियम का चयन किया गया है।

इस समिट में आयुष व वेलनेस क्षेत्र में निवेश करने वाले देश-विदेश के निवेशक भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन का शुभारंभ करेेंगे। दो दिवसीय इस समिट में वेलनेस इकॉनोमी, वेलनेस टूरिज्म, आर्गेनिक फूड, वेलनेस उत्पाद समेत आठ सेक्टरों पर देश दुनिया से आने वाले निवेशकों के साथ मंथन किया जाएगा।


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक नई पहल की है। फेस्टिवल के माध्यम से पर्यटकों को प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन गतिविधियों को जानने और देखने का मौका मिलेगा।
-दिलीप जावलकर, सचिव, पर्यटन विभाग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed