फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment in Jalagam: Government took cognizance of fake release of appointments in Jalagam

Uttarakhand: जलागम में नियुक्तियों की फर्जी विज्ञप्ति पर शासन ने लिया संज्ञान, प्रमुख सचिव ने दिए जांच के आदेश

Sun, 17 Jul 2022 01:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Jul 2022 01:31 PM IST
सार

व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया के माध्यम से जलागम में भर्तियों के नाम पर कुछ लोग फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। इस संबंध में विभाग की ओर से पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। अपर प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया था। जलागम में नियुक्ति संबंधी विज्ञप्ति पूरी तरह से फर्जी है।

विज्ञापन
Recruitment in Jalagam: Government took cognizance of fake release of appointments in Jalagam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में जलागम प्रबंध परियोजना में भर्तियों के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े का शासन ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन की ओर से जारी निर्देश के बाद जलागम की ओर से पुलिस प्रशासन में शिकायत दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन


परियोजना निदेशक जलागम नीना ग्रेवाल की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बीते कुछ दिनों से संज्ञान में आया है कि व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया के माध्यम से जलागम में भर्तियों के नाम पर कुछ लोग फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से जलागम विकास प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना फेज-20 के तहत जनपद स्तरीय कार्यालयों में अनुबंध के आधार पर नियुक्तियों की फर्जी सूचना प्रसारित की जा रही है।
विज्ञापन


इसमें विश्व बैंक की ओर से पोषित वारानी कृषि परियोजना के अंतर्गत विभिन्न जनपद स्तरीय कार्यालयों के पदों पर अनुबंध के आधार नियुक्ति की फर्जी विज्ञप्ति जारी की गई। इस विज्ञप्ति को जलागम प्रबंध निदेशालय देहरादून की ओर से जारी किया गया बताया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सभी नियुक्तियां व विज्ञप्ति पूर्ण रूप से अवैध व फर्जी हैं। विभाग की ओर से ऐसी किसी नियुक्ति का विज्ञापन या विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में विभाग की ओर से पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। अपर प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया था। जलागम में नियुक्ति संबंधी विज्ञप्ति पूरी तरह से फर्जी है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन से शिकायत दर्ज करा जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें...दर्द सहकर बनती हैं दवा: अपनों के लिए अंगदान करने में भी पीछे नहीं महिलाएं, इस कड़वे सच से भी पर्दा उठाती है ये रिपोर्ट

उपनेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर लगाए थे आरोप 

उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने एक दिन पहले ही शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय भवन में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जलागम में नियुक्तियों के नाम पर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed