फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government to set up State Film Development Council

राज्य फिल्म विकास परिषद का गठन करे सरकार

Sat, 13 Jul 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Government to set up State Film Development Council
राज्य फिल्म विकास परिषद का गठन करे सरकार
विज्ञापन

-उफतारा से जुड़े निर्माताओं ने उठायी मांग, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
-शपथ ग्रहण समारोह में उफतारा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड फिल्म, टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन (उफतारा) की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को नगर निगम सभागार में किया गया। इस मौके पर उफतारा से जुड़े फिल्म निर्माताओं, कलाकारों व संगठन पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर राज्य फिल्म विकास परिषद का गठन किए जाने का मुद्दा उठाया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में कई कदम उठा रही है। कला संस्कृति के विकास में ‘उफतारा’ का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति को देश दुनिया में पहचान दिलाने में गढ़ गौरव नरेंद्र सिंह नेगी के योगदान की सराहना की। विशिष्ट अतिथि गढ़ गौरव नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रदेश के युवाओं को उचित मंच प्रदान करने की जरूरत है। इस दौरान लोक गायिका कल्पना चौहान ने गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। समारोह को महापौर सुनील उनियाल गामा, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष सुनील गुप्ता समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। समारोह के दौरान लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महासचिव डॉ. अमरदेव गोदियाल, उपाध्यक्ष गंभीर सिंह जयाड़ा,कोषाध्यक्ष बृजेश भट्ट, सह सचिव राजेश रावत, कार्यकारिणी सदस्यों महितोष मैठाणी, चंद्रवीर गायत्री ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर उफतारा के पूर्व अध्यक्ष कांता प्रसाद, संरक्षक जेपी पंवार, चंद्रवीर गायत्री, पूर्व महासचिव धनवीर रावत, उपाध्यक्ष दीपक रावत, बंशीलाल, प्रमोद बेलवाल, नंदन सिंह कंडारी, कविता बौड़ाई, गौतम भट्ट, मिनी उनियाल, सूरज जोशी, संजय कुमोला, धर्मपाल रावत, विक्र म बिष्ट, गणेश वीरान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed