{"_id":"5e972b808ebc3e775321ce63","slug":"government-to-give-50-percent-exemption-in-insurance-of-vehicles52","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Lockdown: टैक्सी समेत सभी व्यावसायिक गाड़ियों के इंश्योरेंस में 50 फ़ीसदी की छूट दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Lockdown: टैक्सी समेत सभी व्यावसायिक गाड़ियों के इंश्योरेंस में 50 फ़ीसदी की छूट दे सरकार
Thu, 16 Apr 2020 08:49 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून ट्रेवल्स आनर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार व परिवहन विभाग से मांग की है कि गाड़ियों के इंश्योरेंस में कम से कम 50 फ़ीसदी की छूट जाए और जिन गाड़ियों का बीमा 22 मार्च के बाद खत्म हो गया है या खत्म होने वाला है, उनमें कम से कम तीन महीने की वैधता बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि नई दिल्ली सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सभी वाहन चालकों को पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे चालकों को थोड़ी राहत मिल सके।
विज्ञापन
दून ट्रेवल्स ऑनर्स एसोसिएशन के सचिव अनमोल अग्रवाल का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से गाड़ियों का संचालन पूरी तरह से ठप है । ऐसे में गाड़ी संचालकों के साथ ही चालकों को गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है ।
विज्ञापन
अनमोल अग्रवाल का कहना है कि राज्य सरकार व परिवहन विभाग को लॉकडाउन अवधि में सभी व्यावसायिक वाहनों पर सभी प्रकार के टैक्स माफ करने चाहिए। जैसा साल 2013 में आई केदारनाथ आपदा के दौरान किया गया था। साथ ही बैंकों से लोन लेकर खरीदी गई गाड़ियों पर दी जा रही किस्त में भी ब्याज में छूट दी जाय।
लॉकडाउन के चलते पूरे राज्य में टैक्सी व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया है। गाड़ी संचालकों के सामने गंभीर वित्तीय संकट है। स्थिति यह है कि तमाम गाड़ी संचालक अपने चालकों को तनख्वाह भी नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में सरकार को टैक्सी संचालकों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।