फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kisan Mahapanchayat in uttarakhand : Government should pay the dam affected soon

बांध प्रभावितों का शीघ्र भुगतान करे उत्तराखंड सरकार: राकेश टिकैत

Sat, 27 Mar 2021 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 27 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in uttarakhand : Government should pay the dam affected soon
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

हरबर्टपुर बस अड्डा ग्राउंड में शुक्रवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार हथियारी व्यासी परियोजना के प्रभावित किसानों का शीघ्र भुगतान किया जाए, अन्यथा पहाड़ के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे परियोजना के कार्यों को बंद किया जाएगा।

विज्ञापन


किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने यदि शीघ्र हत्यारी बांध प्रभावितों का भुगतान नहीं किया गया तो पूरे पहाड़ के लोगों को जागरूक करके विभिन्न क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं के कार्यों को बंद करवाना पड़ेगा। उन्होेंने कहा कि सभी बांध पीड़ितों का शीघ्र भुगतान किया जाए। किसान नेता राकेश टिकैत ने जौनसार बावर को स्विजरलैंड का दर्जा दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच दौलत कुंवर ने सबसे पहले जौनसारी टोपी पहनाकर राकेश टिकैत का स्वागत किया। दौलत कुंवर ने कहा कि बेटी मारोगे तो बहू कहां से लाओगे किसान को मार डालोगे तो रोटी कहां से खाओगे। उन्होंने कहा कि 2014 से आज तक प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए हैं, वे पूरे नहीं किए गए। किसान पंचायत में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त किसान मोर्चा की प्रदेश प्रभारी उषा तोमर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वराज चौहान सह संयोजक, राजेंद्र कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता, लक्ष्मी देवी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, जगबीर सिंह बालियान जिला अध्यक्ष किसान यूनियन, विपिन कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता जगतार बाजवा, प्रदेश महासचिव अतुल्य प्रताप राणा, गुरदीप सिंह संजीव ठाकुर, शादीक हसन, मुकेश कुमार, जनक सिंह और रामपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed