फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Government should issue mandate for grade pay of police personnel'

आचार संहिता से पहले पुलिस कर्मियों के 4600 ग्रेड पे का शासनादेश जारी किया जाए

Wed, 05 Jan 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
'Government should issue mandate for grade pay of police personnel'
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार से मांग की है कि आचार संहिता से पहले पुलिस कर्मियों के 4600 ग्रेड पे से संबंधित शासनादेश को जारी किया जाए। ऐसा न होने पर दल ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दल के केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने कहा कि दल ने पुलिस की 4600 ग्रेड पे के लिए सिपाहियों के हितों को लेकर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा था। दल का मानना है कि नियमावली के अनुसार जिन सिपाहियों को पुलिस सेवा में 20 वर्ष हो चुके हैं उन्हें 4600 ग्रेड पे का लाभ मिलना चाहिए। हालांकि सरकार ने 2001 के पुलिस भर्ती के सिपाहियों को 4600 ग्रेड-पे कि घोषणा की लेकिन यह घोषणा कोरी साबित हुई। जिसके कारण पुलिस परिवारों को खुद सड़कों पर पर उतर पड़ा है, लेकिन घोषणा पर अमल करने की बजाय सरकार अब पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर महिलाओं को धमका रही है। अगर आचार संहिता से पहले ग्रेड-पे का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो उक्रांद सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में आंदोलन शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed