फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should issue budget to Transport Corporation to become a disaster.

आपदा मद से परिवहन निगम को बजट जारी करे सरकार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Government should issue budget to Transport Corporation to become a disaster.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस के चलते रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह ठप होने और परिवहन निगम की आमदनी ठप होने के बाद अब कर्मचारी संगठनों ने राज्य सरकार से आपदा राहत मद में बजट जारी करने की मांग उठानी शुरू कर दी है । कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यदि राज्य सरकार द्वारा आपदा राहत मद वित्तीय सहायता नहीं दी गई तो परिवहन निगम की माली हालत इतनी खराब हो जाएगी उसे पटरी पर लाना आसान नहीं होगा। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते लागू लाक डाउन की वजह से परिवहन निगम की तमाम बसों का संचालन पूरी तरह ठप है । ऐसे में परिवहन निगम को एक भी रुपए की कमाई हो नहीं हो रही है नतीजतन परिवहन निगम की वित्तीय हालत दिनोंदिन खराब हो रही है ।ऐसे में राज्य सरकार को चाहिए कि वह आपदा मद से परिवहन निगम को बजट का आवंटन करें । प्रदेश महामंत्री चौधरी का कहना है कि राज्य में जब-जब भी आपदा आई तो परिवहन निगम अधिकारियों कर्मचारियों ने मदद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साल 2013 में आई आपदा में परिवहन निगम ने आपदा में फंसे लाखों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर गंतव्यों तक पहुंचाया था ऐसे में अब जबकि कोरोनावायरस के चलते बसों का संचालन पूरी तरह ठप है और परिवहन निगम की वित्तीय हालत बेहद खराब है तो राज्य सरकार को आपदा राहत मद से परिवहन निगम को वित्तीय मदद करनी चाहिए ताकि गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे परिवहन निगम को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed