फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government set to give a big gift to Agniveers.

Dehradun News: अग्निवीरों को बड़ा तोहफा देने को सरकार तैयार

Fri, 17 Jul 2026 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Government set to give a big gift to Agniveers.
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अग्निवीरों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है। सरकार ने रिटायर हो रहे अग्निवीर युवाओं को पहले ही समूह ग की नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया है। अब एक बोर्ड बनाकर रिटायर हो रहे सभी अग्निवीरों का पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की नौकरियों में समायोजन से बचे अग्निवीरों के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी। उन्हें विशेष कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। निजी क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक अग्निवीरों को विशेष व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


अग्निपथ योजना के पहले बैच में सेवानिवृत्त होने वाले हर एक अग्निवीर को सरकार समायोजित करने के लिए काम करेगी। इसके लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों से भी सहयोग लिए जाने पर विचार चल रहा है। केंद्र सरकार ने अभी तक अग्निवीर युवाओं के बैच से 25 फीसदी सैनिकों की सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है। हालांकि, चर्चा है कि सेनाओं की आवश्यकता और अग्निवीर युवाओं के अनुभव को देखते हुए ज्यादा अग्निवीरों की सेवाएं जारी रखने पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed