फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government raised questions on the role of evaluation centres Instructions regularizing academic session

Dehradun News:  शासन ने मूल्यांकन केंद्रों की भूमिका पर उठाया सवाल, दिए कार्रवाई के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

Sun, 18 Feb 2024 01:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 18 Feb 2024 01:16 PM IST
सार

राज्य विवि और महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र नियमित करने के संबंध में निर्देश दिए गए। शिक्षा सचिव ने कहा, राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में समयबद्ध रूप से परीक्षा संचालन एवं शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से समयबद्ध परीक्षा परिणाम के लिए केंद्रीयकृत परीक्षा मूल्यांकन व्यवस्था समर्थ ई जीओवी को प्रभावी रूप से लागू किया गया है।

विज्ञापन
Government raised questions on the role of evaluation centres Instructions regularizing academic session
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र नियमित करने एवं केंद्रीयकृत परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली के संबंध में निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सेमेस्टर आधारित आगामी परीक्षाफल को अनिवार्य रूप से एबीसी आईडी के साथ क्रेडिट मैपिंग करते हुए प्रकाशित किया जाए। काम में लापरवाही पर उन्होंने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

शिक्षा सचिव ने कहा, राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में समयबद्ध रूप से परीक्षा संचालन एवं शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से समयबद्ध परीक्षा परिणाम के लिए केंद्रीयकृत परीक्षा मूल्यांकन व्यवस्था समर्थ ई जीओवी को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। उन्होंने कहा, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए केंद्रीयकृत परीक्षा मूल्यांकन व्यवस्था को लेकर जनपदवार चिन्हित एवं चयनित मूल्यांकन केंद्रों की अहम भूमिका रही है, लेकिन कुछ केंद्रों की ओर से संतोषजनक काम नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह भी संज्ञान में आया है कि कुछ प्रधानाध्यापकों को मूल्यांकन कार्य के लिए प्राचार्यों की ओर से समय पर कार्यमुक्त नहीं किया गया। इसके अलावा कुछ शिक्षकों ने इसमें अपना पूरा योगदान नहीं दिया। भविष्य में इस तरह के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का मूल्यांकन केंद्रीयकृत परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली के तहत कराया जाए
सचिव ने कहा, कि उच्च शिक्षा के तहत राज्य के सभी विवि की यूजी, पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा का मूल्यांकन केंद्रीयकृत परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली के तहत कराया जाए। उन्होंने सभी विवि से यह भी अपेक्षा की है कि पूर्व में समर्थ पोर्टल के अलावा ईआरपी सिस्टम के माध्यम से प्रवेश लेने वाले छात्रों का पूरा डाटा राज्य समर्थ टीम एवं समर्थ टीम नई दिल्ली के साथ समन्वय करते हुए हर हाल में 30 जून 2024 से पहले पोर्टल पर लाया जाए। सचिव ने इस संबंध में होने वाली प्रगति की सूचना हर महीने पांच तारीख तक देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय से यह भी कहा कि सेमेस्टर आधारित आगामी परीक्षाफल अनिवार्य रूप से एबीसी आईडी के साथ क्रेडिट मैपिंग करते हुए प्रकाशित की जाए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कोटद्वार में मूल निवास स्वाभिमान महारैली..बोले लोग- पूरे पहाड़ में जाएगा आंदोलन का संदेश, तस्वीरें

यह है एबीसी क्रेडिट

एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स एक वर्चुअल, डिजिटल स्टोर हाउस है। जिसमें व्यक्तिगत छात्रों द्वारा उनकी सीखने की यात्रा के दौरान अर्जित क्रेडिट की जानकारी शामिल है। यह छात्रों को अपने खाते खोलने और कॉलेजों या विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने और छोड़ने के कई विकल्प देने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed