फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government paid 57 crore Rupees to Dehradun.

बदलेगी देहरादून की तस्वीर,केंद्र ने दिए 57 करोड़

Mon, 29 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
government paid 57 crore Rupees to Dehradun.

देहरादून के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अटल मिशन फॉर रिज्यूनवेशन एंड अरबन ट्रांसफारमेशन (अमृत योजना) के तहत केंद्र सरकार से दून को 57 करोड़ पचास लाख रुपये मिल गए हैं।

विज्ञापन


योजनाओं का अगर ठीक तरह से कार्यान्वयन हुआ तो दून के लोगों की दिक्कतें कम होंगी। दूनवासियों को मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पेयजल, जल निकासी और सीवरेज के क्षेत्र में सुधार की गुंजाइश है। इस धनराशि का कार्यान्वयन सरकारी एजेंसियां ही करवाएंगी लेकिन नगर निगम की मानीटरिंग रहेगी।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत उत्तराखंड के साथ नगर निगम कैटेगरी वाले सात नगरों को कुल 133 करोड़ रुपये मिले हैं। सबसे अधिक 57.5करोड़ (57 करोड़ 50 लाख) देहरादून को मिले हैं। इसकी वजह दून की आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर विनोद चमोली की पेयजल निगम, जल निगम, एमडीडीए, जल संस्थान के अफसरों के साथ बैठक हुई। मेयर ने बताया योजना में केंद्र 90 फीसदी और प्रदेश सरकार 10 फीसदी धनराशि प्रदान करती है।

दून को 57.50 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। उनकी अधिकारियों के साथ इस बारे में विस्तार से बातचीत हो गई है। टेंडर प्रक्रिया जल्द होगी। सरकारी महकमे योजना को अमली जामा पहनाएंगे। लेकिन नगर निगम मानीटरिंग करेगा।

धनराशि केंद्र सरकार दे रही है इसलिए इसकी सख्त ऑडिटिंग होगी। दून में आठ अतिरिक्त ट्यूबवेल लगेंगे। ब्रह्मपुरी में ट्यूबवेल की स्वीकृति मिल गई है।

बजट
:
-जलापूर्ति (पेयजल) के लिए मिले हैं 28 करोड़ 50 लाख रुपये।  
-सीवरेज के लिए 12 करोड़।  
-15 करोड़ रुपये जल निकासी के लिए मिले  
-दो करोड़ रुपये पार्क के लिए मिले हैं।
-नेहरु कालोनी में प्रॉपर्टी चैंबर्स की व्यवस्था कर दी गई है। 25 लाख रुपये बजट का प्राविधान इसके लिए है। इसमें लोगों को कनेक्शन के लिए एक रुपये भी नहीं देना होगा।
-ओल्ड राजपुर, डाकपट्टी, राजपुर रोड, किशनपुर, हाथीबड़कला, दिलाराम बाजार, कौलागढ़, महारानी बाग वसंत विहार, अपर माजरा, पथरीबाग, विद्या विहार, अजबपुर, मोथरोवाला, सहस्रधारा, बदरीपुर, शास्त्रीनगर, अजबपुर डांडा, डिफेंस कालोनी, केदारपुरन कालोनी आदि इलाकों में पेयजल व्यवस्था सुधारी जाएगी। यहां की पीने के पानी की किल्लत कुछ कम हो सकने की संभावना है।
-दून में नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में छूटे हुए सीवरेज संबंधी कार्य इंद्रा विहार, अशोक विहार, मोहनी रोड, सरस्वती विहार, सृष्टि विहार, वाणी विहार, चंचल स्वीट्स से धर्मपुर चौक, विष्णु विहार, सांई लोक में किए जाएंगे। इससे बड़ी तादाद में लोगों को लाभ मिलेगा।
-स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज (जलभराव दूर करने को) से संबंधित अनुराग नर्सरी व कांवली रोड के समीपवर्ती क्षेत्र। पंडितवाड़ी, कांवली रोड,
-जल निकासी के लिए देहरादून के सभी साठ वार्डों के लिए कुल छह करोड़ रुपये दिए गए हैं। हर वार्ड के लिए 10 लाख रुपये का बजट है।

वित्तीय वर्ष 2016-17 में मिलेंगे 250 करोड़
मेयर की माने तो वित्तीय वर्ष 2016-2017 के लिए अमृत योजना के तहत देहरादून को 250 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें अधिक जोर ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने पर दिया जाएगा।


जल निकासी की समस्या दून में हर दिन गहरा रही है। इसकी वजह अनियोजित विकास है। इसलिए इस समस्या से पार पाने के लिए जल निकासी पर सबसे अधिक जोर रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed