फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government medical colleges get 1231 new nursing officers

Dehradun News: सरकारी मेडिकल काॅलेजों को मिले 1231 नए नर्सिंग अधिकारी

Fri, 28 Mar 2025 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Government medical colleges get 1231 new nursing officers
I
विज्ञापन

IIदून मेडिकल काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभ्यर्थियों को दिए नियुक्तिपत्र
I

I
I

I26 करोड़ की लागत से बने ऑडिटोरियम का हुआ लोकार्पण
I
Iप्रदेश के सभी पांच सरकारी मेडिकल काॅलेजों को 1231 नए नर्सिंग अधिकारी मिल गए हैं। बृहस्पतिवार को दून मेडिकल काॅलेज में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्तिपत्र प्रदान किए। सीएम ने 26 करोड़ की लागत से तैयार ऑडिटोरियम का लोकार्पण भी किया।
I
Iमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब सरकारी मेडिकल काॅलेजों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। कोरोना महामारी के दौरान नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जब पूरा विश्व इस संकट से जूझ रहा था, तब हमारे नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वाॅरियर बनकर निस्वार्थ सेवा में जुटे थे। कहा कि नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करेंगे और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

I
I
I
Iमुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में 11 लाख से अधिक मरीजों को 2100 करोड़ रुपये से ज्यादा के कैशलेस उपचार का लाभ मिल चुका है। इसके अलावा राज्य के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल काॅलेज स्थापित किया जा रहा है, ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को उनके जिले में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। राज्य के प्रत्येक क्षेत्र के लिए हेली एंबुलेंस सेवा भी प्रारंभ की गई है, जो किसी भी आपात स्थिति में सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iसीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों और मेडिकल काॅलेजों में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक 173 असिस्टेंट प्रोफेसर, 56 संकाय सदस्य और 185 तकनीशियन नियुुक्त किए जा चुके हैं। इसी का परिणाम है कि तीन वर्ष में ही प्रदेश के 22 हजार से अधिक युवा सरकारी नौकरी पाने में सफल रहे हैं।
I
I
I
Iइस अवसर पर विधायक खजानदास, स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डाॅ. आशुतोष सयाना, दून मेडिकल काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. गीता जैन सहित सभी मेडिकल काॅलेजों के प्राचार्य आदि भी उपस्थित रहे।

I
I
I
I
I
Iपिथौरागढ़ और रुद्रपुर काॅलेज के जल्द संचालन की तैयारी : मंत्री
I

Iचिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने कहा कि लोगों को उनके घर पर ही बेहतर और किफायती इलाज मिले, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल काॅलेज के जल्द संचालन की तैयारी है। मेडिकल काॅलेजों के बेहतर संचालन के लिए सुव्यवस्थित ट्रांसफर पाॅलिसी, फैकल्टी को समय पर प्रोन्नति, सीटों के अनुसार कार्मिकों की नियुक्ति की योजना है। संविदा कार्मिकों के मानदेय को संशोधित करने और संविदा में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को समायोजित करने का भी प्रयास किया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed