फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government making joke on Disaster Victims

आपदा पीड़ितों का 'मजाक' उड़ा रही सरकार

Sat, 31 Aug 2013 09:52 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 31 Aug 2013 09:52 AM IST
विज्ञापन
government making joke on Disaster Victims

उत्तराखंड में आई आपदा के बाद से सरकार का पीड़ितों की मदद को लेकर क्या व्यवहार रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है।

विज्ञापन


कई मामलों में सरकार पीड़ितों के आंसू पोंछने की बजाए उनका उपहास उड़ाती दिख रही है। आपदा में लापता हुए तीर्थनगरी के एक व्यक्ति के परिजनों को सरकार की ओर से दिया गया राहत राशि का चेक बाउंस होने की घटना तो यही बताती है।

यह स्थिति तब है, जबकि केंद्र सरकार और देश-विदेश से कई स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से राज्य सरकार को आपदा पीड़ितों की मदद के लिए अरबों रुपये की सहायता मिल चुकी है। मगर यह राशि पीड़ितों की सहायता पर खर्च होती नहीं दिख रही।
विज्ञापन


टूरिस्ट गाइड लापता
आपदा के बाद से तीर्थनगरी की शिव शंकर तीर्थयात्रा कंपनी के टूरिस्ट गाइड हरेंद्र सिंह लापता हैं। सरकार की ओर से आपदा के पौने तीन महीने बाद हरेंद्र की पत्नी राधा देवी के नाम आठ अगस्त-2013 को पांच लाख की राहत राशि का चेक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे उन्होंने अपने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के अकाउंट में जमा कराया। 29 अगस्त को बैंक की ओर से उन्हें बताया गया कि संबंधित खाते में उक्त धनराशि अपर्याप्त है। उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता ने आरोप लगाया कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ सहानुभूति की बजाए उनका मखौल उड़ा रही है।


क्या थी घटना
यात्रा कंपनी का 90 यात्रियों का एक दल चारधाम यात्रा पर गया था। 16 जून को यात्री दल केदारनाथ के दर्शन के बाद गौरीकुंड के लिए रवाना हुआ। रामबाड़ा के समीप हादसे में दल की एक महिला सदस्य की मौत हो गई जबकि 60 यात्री लापता हो गए, जिनमें गाइड हरेंद्र सिंह भी शामिल है। इस दल के 29 सदस्य सकुशल लौटे।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed