फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Sarkari Naukri 2021 Group C: Group C Bumper Recruitment will held in New Year 2021

Sarkari Naukri 2021: नए साल में युवा हो जाएं तैयार, समूह ग में बंपर पदों पर होगी भर्ती

Wed, 30 Dec 2020 01:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Dec 2020 01:49 AM IST
सार

  • चयन आयोग ने जून-जुलाई तक चयन प्रक्रिया पूरी करने का रखा लक्ष्य
  • विभिन्न विभागों में लगभग दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

विज्ञापन
Uttarakhand Sarkari Naukri 2021 Group C: Group C Bumper Recruitment will held in New Year 2021
उत्तराखंड - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नए साल 2021 में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग चार हजार पदों की भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। चयन आयोग ने जून-जुलाई तक चयन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है। वहीं, लगभग दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसमें एलटी शिक्षकों के 1431 पद, स्नातक स्तर की 854 व कनिष्ठ सहायक के 746 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न विभागों में एक हजार पदों की चयन प्रक्रिया पूरी की जानी है। नए साल में चयन आयोग इन पदों की लिखित परीक्षा आयोजित कर चयन प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के कारण भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई

चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी का कहना है कि नए साल में लगभग चार हजार पदों की भर्ती परीक्षाएं कराने की तैयारी चल रही है। जून-जुलाई तक आयोग ने चयन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है।

इसके बाद विभिन्न विभागों में लगभग दो हजार पदों की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग का कहना है कि कोविड महामारी के कारण भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई है। पहली बार आयोग ने जिन पदों में अभ्यर्थियों की संख्या कम है।

उन पदों की पहली बार ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की है, लेकिन बड़ी भर्ती परीक्षाओं को ऑनलाइन करना वर्तमान में संभव नहीं है। आयोग का प्रयास है कि जिन पदों की आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है, उनकी चयन प्रक्रिया नए साल में पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed