{"_id":"5aacea834f1c1b71778b5f1d","slug":"government-issued-doctors-appointment-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के इस फैसले से पर्वतीय इलाकों को मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के इस फैसले से पर्वतीय इलाकों को मिलेगी बड़ी राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 17 Mar 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand hill a view
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे प्रदेश के पर्वतीय इलाकों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। यह फैसला है पहाड़ में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने का। पिछले 17 सालों से सत्तारुढ़ रही सरकारें डाक्टरों को पहाड़ नहीं चढ़ा पाई है। अब मौजूदा सरकार ने खाली पदों को भरने का दावा किया है। इस दिशा में उसने पिछले दिनों जो साक्षात्कार में नियमित डॉक्टरों को चुना था, उनके आज आदेश जारी कर दिए गए हैं।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग महानिदेशक ने 478 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जल्द ही चयनित डॉक्टरों को तैनाती आदेश जारी हो जाएंगे। नियुक्त डॉक्टरों में 317 सामान्य श्रेणी के, 78 अनुसूचित जाति ,16 अनुसूचित जनजाति, 67 अन्य पिछड़ा वर्ग के डॉक्टर शामिल हैं। इन सभी नए डॉक्टरों को पहाड़ में खाली पदों पर भेजा जाएगा। उनके जाने से डॉक्टरों की कमी की समस्या से जूझ रहे पर्वतीय इलाकों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।