फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government is preparing a queue management system for the devotees in Chardham For the first time Uttarakhand

Chardham Yatra 2023: श्रद्धालुओं के लिए पहली बार सरकार तैयार कर रही ‘क्यू मैनेजमेंट सिस्टम’, मिलेगी ये राहत

Sat, 14 Jan 2023 09:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Jan 2023 09:24 PM IST
सार

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही पर्यटन विभाग चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर देगा। श्रद्धालुओं को धाम में पहुंचने पर एक टोकन नंबर दिया जाएगा, जिसमें दर्शन के लिए समय निर्धारित होगा। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को कई घंटों तक लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन
Government is preparing a queue management system for the devotees in Chardham For the first time Uttarakhand
बदरीनाथ केदारनाथ - फोटो : file photo

विस्तार

चारधामों में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़े होने से छुटकारा मिलेगा। सरकार पहली बार ‘क्यू मैनेजमेंट सिस्टम’ तैयार कर रही है। इससे श्रद्धालुओं को एक टोकन दिया जाएगा, जिससे उन्हें दर्शन करने का समय मिलेगा। पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि चारधामों में दर्शन के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम बनाया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को धाम में पहुंचने पर एक टोकन नंबर दिया जाएगा, जिसमें दर्शन के लिए समय निर्धारित होगा। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को कई घंटों तक लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। बीते वर्ष बदरीनाथ, केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार यह व्यवस्था लागू की जा रही है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: चांदी सी चमकी उत्तराखंड की पहाड़ियां, बर्फबारी देख झूमे पर्यटक, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


कपाट खुलने की तिथि तय होते ही शुरू होगा पंजीकरण
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही पर्यटन विभाग चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर देगा। इसके लिए विभाग ने पंजीकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चारधामों में श्रद्धालुओं की भीड़ न बढ़े, इस बार दो माह पहले से पंजीकरण शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed