फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government hospital facilities will be costly in year 2019

नए साल से सरकारी अस्पताल में इलाज होगा महंगा, 10 प्रतिशत महंगी हो जाएंगी सुविधाएं

Thu, 27 Dec 2018 08:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 Dec 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Government hospital facilities will be costly in year 2019
डेमो - फोटो : डेमो

सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को बढ़ाने पर सरकार का कोई रुख हो या न हो, लेकिन एक जनवरी-2019 से इलाज की समस्त सुविधाएं दस प्रतिशत महंगी जरूर हो जाएंगी।

विज्ञापन


सरकार के शासनादेश के मुताबिक सुविधाओं में नई वृद्धि के साथ पर्चा 23 रुपये का तो अल्ट्रासाउंड 428 रुपये, एक्स-रे 165 रुपये, भर्ती शुल्क 118, ईसीजी 236 रुपये महंगी हो जाएगी। वहीं पैथोलॉजी की जांच पर तो महंगाई का बड़ा झटका लगेगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड के शासनादेश के मुताबिक कई साल से हर साल एक जनवरी से सरकारी इलाज की समस्त सुविधाएं दस प्रतिशत महंगी हो जाती हैं।

नियम के अनुसार अब नए साल से पुरानी सुविधाओं के बदले में लिए जाने वाली कीमत बढ़ाने को सरकारी अस्पतालों में तैयारी शुरू कर दी है। अब बढ़ी कीमत प्राइवेट अस्पताल और लैब के बराबर पहुंच गई है।

नियम के अनुसार समस्त सरकारी अस्पतालों में एक जनवरी से पर्चा 21 के बजाय 23 रुपये का हो जाएगा। अल्ट्रासाउंड 428 से 471 रुपये का हो जाएगा। इसी तरह अन्य जांचें भी महंगी हो जाएगी। बड़ा सवाल यह है कि प्रत्येक साल इलाज तो महंगा कर दिया जाता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर सरकार और प्रशासन चुप है।

अल्ट्रासाउंड की हालत खराब  

जिला और मेला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की स्थिति बेहद खराब हो गई है। अल्ट्रासाउंड के नए साल से 471 रुपये हो जाएंगे, लेकिन जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं है तो मेला अस्पताल में मशीन खराब पड़ी है। गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क अल्ट्रासाउंड का लाभ मिलता है, लेकिन अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाती।
 

पिछले वर्ष की तुलना में जांचों के बढे़ रेट
सुविधा    अब तक    नया रेट    प्राइवेट रेट
पर्चा    21    23    200-500
अल्ट्रासाउंड    428    471    500- 600
एक्स-रे    150    165    250
ईसीजी    215    236    200
भर्ती शुल्क    108    118    00  
एमएलपीसी    215    236    00
एलएफटी    321    353    500
सीबीसी    173    190    250
ब्लड शुगर    42    46    50
यूरीन    42    46    80
हीमोग्लोबिन    13    14    20
टाइफाइड    58    64    100
पीलिया    58    64    100
कीडनी    126    137    200
बैड जनरल    42    46    500
बैड प्राइवेट    322    354    1000 
(कीमत रुपये में)

शासनादेश के मुताबिक एक जनवरी से सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की बदले में लिए जाने वाले शुल्क में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी। इसके लिए रेट रिवाइज करने के साथ ही सूची बनाने की तैयारी हो चुकी है। साफ्टवेयर में 31 दिसंबर को काम समाप्त होने के बाद फीड करा दिया जाएगा ताकि एक जनवरी से बढ़े शुल्क के अनुसार फीस ली जा सके।

- डा. राजकुमार, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed