फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government Helicopter service May start in Chardham yatra uttarakhand 

चारधाम यात्रा में अब सरकारी हेली कंपनी शुरू करने की तैयारी, ऑनलाइन बुक होंगे टिकट

Wed, 28 Nov 2018 08:30 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Nov 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Government Helicopter service May start in Chardham yatra uttarakhand 
helicopter

चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं के बढ़ते कारोबार को देख सरकार अब अपनी हेली कंपनी संचालित करने की तैयारी कर रही है। निजी कंपनियां हेली सेवाओं से प्रदेश में सालाना करीब 135 करोड़ का कारोबार कर रही हैं। इसके विपरीत राज्य सरकार को नागरिक उड्डयन विभाग को रॉयल्टी के नाम पर मात्र 12 से 15 करोड़ रुपये सालाना ही मिलता है, जबकि निजी कंपनियां सरकारी संसाधनों का ही इस्तेमाल करती हैं।

विज्ञापन


ऐसे में नागिरक उड्डयन विभाग ने निजी कंपनी की जगह सरकारी कंपनी की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। वर्तमान में चारधाम यात्रा के लिए नौ हवाई कंपनियां प्रदेश में हेली सेवाएं संचालित कर रही हैं। चार्टर्ड सेवाओं में कंपनियों को भारी मुनाफा होता है। सर्वाधिक उड़ानें फाटा से केदारनाथ की बुक होती हैं।
विज्ञापन


रुकेगी मनमानी वसूली
सरकार के अपनी हेली कंपनी बनाने से प्राइवेट कंपनियों की मनमानी पर विराम लगेगा। ऑनलाइन प्रक्रिया से ही टिकट बुक होंगे। केदारनाथ के लिए सरसी, फाटा और गुप्तकाशी से बुकिंग की दरें साढे़ छह हजार से साढ़े सात हजार के बीच हैं, लेकिन तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने पर टिकट ब्लैक होने के आरोप लगते हैं, सरकारी एजेंसी के आने से ऐसी आशंका खत्म हो जाएगी। इसके अलावा सरकार टिकट दरों को भी नियंत्रित कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर लेने होंगे लीज पर

नागरिक उड्डयन विभाग हेली सेवाएं संचालित करने के लिए शुरुआत में प्राइवेट कंपनियों से टेंडर के आधार पर हेलीकॉप्टर लीज पर लेगा। विभाग यात्रा के दौरान कंपनियों को केवल किराया देगा, संचालन अधिकार अपने पास रखेगा। इसके बाद अपने हेलीकॉप्टर भी खरीदे जा सकते हैं। इसी कड़ी में विभाग हिन्दुस्तान एरोनाटिकल लिमिटेड से ध्रुव हेलीकॉप्टर खरीदने पर भी विचार कर रहा है।

प्रदेश में हेली सर्विस संचालित करने से निजी कंपनियों को ही फायदा हो रहा है, प्रदेश को केवल किराये पर 10 प्रतिशत रायल्टी मिलती है। हमारे पास सेवाएं संचालित करने के पर्याप्त संसाधन हैं, ऐसे में अपनी कंपनी पंजीकृत करवा सेवाएं संचालित करने का प्रस्ताव विचारणीय है।
-ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed