फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government has been very costly worship in Kedarnath

सरकार को महंगी पड़ गई केदारनाथ पूजा

Wed, 11 Sep 2013 10:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Sep 2013 10:06 PM IST
विज्ञापन
government has been very costly worship in Kedarnath

व्यापक पैमाने पर मानव संसाधन झोकने के बाद ही बुधवार को केदारनाथ में पूजा संभव हो सकी। हर रोज जो लोग केदारनाथ में जुटे उन पर बड़ी धनराशि खर्च हुई।

विज्ञापन


डीआईजी जीएस मर्तोलिया एक अपर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर और 22 सिविल पुलिस के कर्मियों व 16 एनडीआरएफ के जवानों के साथ लगातार केदारनाथ परिसर में शवों को निकालने का काम करते रहे।
विज्ञापन


तस्वीरों में देखें...राजनीति के बीच केदारबाबा का 'महाभिषेक'
विज्ञापन
विज्ञापन


156 शव निकाले
भवन तोड़े गए, लकड़ी के ढेर हटाए गए और 156 शव निकाले। सिविल पुलिस व एनडीआरएफ के जवानों व उप-निरीक्षकों के औसत वेतन के हिसाब से एक जवान का एक दिन का वेतन 800 रुपए और डीए 300 रुपए बैठता है।


इस तरह से एक जवान पर औसतन एक दिन में 1100 रुपए खर्च हुए। इसमें आने जाने व रहने का खर्च शामिल नहीं है। 38 कर्मियों का एक दिन का वेतन 41800 रुपए हुआ।

पढें, केदारनाथः भक्तों के पांव पर सरकार का 'ब्रेक'


दिन का खर्च पचास हजार
डीआईजी व एडिशनल एसपी भी जोड़ ले तो एक दिन का इन सभी का खर्च पचास हजार रुपए के आस पास बैठता है। केदानाथ मंदिर परिसर में यह टीम 14 दिन रही।

पढें, अभी-अभीः केदारनाथ पहुंचे 'निशंक'

इस तरह से 14 दिन का वेतन संबंधी खर्च ही 585200 रुपए हुआ। इस टीम ने कई कई दिन कैंप कर अलग अलग क्षेत्रों गरुड़चट्टी, देव विष्णु, गोंकारा आदि स्थानों पर काम किया।

इसके अलावा मंदिर समिति के लगभग 20 कर्मी पिछले एक महीने से कार्यरत रहे। दो लाख रुपए से ज्यादा वेतन पर और अन्य खर्च भी हुआ।

एयरफोर्स व प्राइवेट पर लगभग एक करोड़ खर्च
केदारनाथ के पुनर्निर्माण के लिए अपना एयरफोर्स का एक एमआई 26 हेलीकाप्टर भारी मशीनों को उठाने के लिए मुहैया करवाया है। जिसकी तीन उड़ाने भी हुई, लेकिन उसके खड़े रहने का भी लाखों रुपये का बिल राज्य सरकार को वहन करना पड़ेगा। इसके अलावा प्राइवेट हेलीकाप्टरों की नियमित उड़ाने इस दौरान रुद्रप्रयाग से केदारनाथ के बीच उड़ी हैं। हेलीकाप्टर उड़ानों पर लगभग एक करोड़ से अधिक का बिल बैठेगा।

पढें, केदारनाथः डमरू बजा नहीं, महाराज ने बजा दिया 'डंका'

पांच डाक्टरों की थी टीम
केदारनाथ में चले राहत अभियान में स्वास्थ्य विभाग के गुप्तकाशी में पांच डाक्टरों का कैंप था, जिसमें एक की ड्यूटी केदारनाथ में डीएनए सैंपलिंग के लिए रहती थी। केदारनाथ को पूजा योग्य बनाने के लिए इस्तेमाल हुई सरकारी मशीनरी में डाक्टरों का वेतन जोड़ा जाए तो करीब चार लाख रुपये जोड़े जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed