{"_id":"72fe9939ed3f5a3a96f120a941366e6a","slug":"government-give-to-travel-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार उठाएगी आपके अस्पताल आने-जाने का खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार उठाएगी आपके अस्पताल आने-जाने का खर्च
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Dec 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पतालों में डाक्टरों की कमी के कारण कई किलोमीटर सफर तय कर इलाज पाने वाले मरीजों की यात्रा का खर्चा सरकार वहन करेगी। विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा न होने पर बडे़ सरकारी अस्पताल में रैफर होने वाले मरीजों को यह लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अगले वित्तीय वर्ष के प्लान में मरीजों को यात्रा खर्चा देने का प्रावधान कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने मिशन निदेशक को विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डॉक्टरों की है कमी
जननी सुरक्षा योजना की तर्ज पर जिस तरह महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए यात्रा की सुविधा दी जा रही है उसी तरह अब अन्य मरीजों को भी सुविधा मिलेगी। पहाड़ों में डाक्टरों की कमी के चलते मरीज को पहले छोटे अस्पताल जैसे सीएचसी फिर जिला अस्पताल तक आना पड़ता है।
विज्ञापन
सरकार का मानना है मरीजों को घर के पास इलाज की सुविधा मिलनी चाहिए लेकिन डाक्टरों की कमी के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में जब मरीज को राज्य के भीतर छोटे अस्पताल से बड़े सरकारी अस्पताल में रेफर किया जाएगा तो उसके आने जाने का खर्च सरकार वहन करेगी।
केंद्र से लेंगे वित्तीय मदद
स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्ष 2014-15 के प्लान में इलाज के लिए निशुल्क यात्रा का प्रावधान रहेगा। केंद्र सरकार अगर इस योजना को स्वीकृति देती है तो इसके लिए सरकार बस के दिए जाने वाले किराये की दर से भुगतान करेगी।