फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government forgot people in disaster affected areas

रूद्रप्रयाग से केदारनाथ का मार्ग अब तक बंद

Sat, 10 Aug 2013 06:57 PM IST
सुधाकर भट्ट
सुधाकर भट्ट Updated Sat, 10 Aug 2013 06:57 PM IST
विज्ञापन
government forgot people in disaster affected areas

केदारनाथ में पूजा शुरू करने की होड़ में सरकार यह भूल ही गई कि केदारघाटी के लोगों में विश्वास जगाने की भी जरूरत है। रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक का मार्ग अब तक बंद है।

विज्ञापन


लिहाजा गुप्तकाशी तक वाया मयाली और लमगौंड़ी होकर पहुंचना पड़ रहा है। आपदा आए दो माह होने को हैं। लेकिन 85 किमी. मार्ग की किसी ने सुध नहीं ली। नतीजा यह है कि चार घंटे में पूरा होने वाला सफर तमाम मुश्किलों के बीच दस घंटे में पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


एकमात्र सड़क मार्ग
रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी पहुंचने के एकमात्र सड़क मार्ग के दरकते रास्ते पर जब गाड़ियां हिचकोले खाती हैं तो लोगों का विश्वास डमगाने लगता है। किमोड़ा के जयप्रकाश के मुताबिक 35 सालों से सड़क ऐसी ही है। न तो इसे पक्का किया गया और न ही इसे सुधारने की जरूरत सरकार ने महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सड़क घाटी के 100 गांवों की सांसों की डोर को थामे है। राहत सामग्री इसी बदहाल सड़क से पहुंच रही है। लोगों का कहना है कि यहां की जिंदगी का पर्याय यह सड़क ही है। यह सड़क ही नहीं सुधर पा रही है तो फिर जिया कैसे जाएगा।

लमगौंडी के एक बुजुर्ग के मुताबिक सरकार भले चारधाम यात्रा को जल्द शुरू करा दे। लेकिन अगर यह सड़क नहीं बनी तो लोग कभी विश्वास नहीं कर पाएंगे कि उनके जीवन में कोई और बदलाव हो सकता है। लमगौंडी गांव के 56 परिवारों ने आपदा में अपना कोई न कोई सदस्य खोया है।

राहत लेकर आने वालों के चहेरों पर भले ही संतुष्टि का भाव दिख जाता है। लेकिन लोगों के चहरों से मुस्कान गायब है। यहां राहत सामग्री पहुंची है और मृतक आश्रितों को चेक भी दिए गए हैं। लेकिन जिंदगी जीने का हौसला लोगों के दिलों में जग नहीं पा रहा है।


पार्वती देवी के मुताबिक पिछले साल भी गांव के लोगों ने आपदा में नुकसान झेला था। लेकिन इस बार तो लोग जीने का हौसला नहीं जुटा पा रहे हैं।

लगभग ऐसी ही स्थिति गुप्तकाशी में भी है। आक्सैम, रिलायंस के स्वयंसेवियों सहित एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन का जमावड़ा है। लेकिन बाजार सूना है।

रोजी-रोटी का क्या होगा
दुकानदारों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। पूरी तरह से चारधाम यात्रा पर निर्भर यह कस्बा अब किसी भी तरह की हलचल से कोसों दूर है। लोगों की चिंता है तो सिर्फ इतनी की रोजी-रोटी का होगा क्या। एक दुकानदार के मुताबिक धंधा चौपट होने से बेकार हुए लोग आपदा प्रभावित की श्रेणी में नहीं आते।

इन लोगों के सामने भी सवाल यही है कि क्या खाएं और क्या कमाएं। बिजली की आंखमिचौली जारी है। 24 घंटे में दो घंटे भी बत्ती मिल पाना मुश्किल हो रहा है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed