फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government Employees get eight percent interest on gpf uttarakhand

उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब जीपीएफ पर इतने प्रतिशत मिलेगा ब्याज

Wed, 16 Jan 2019 09:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Jan 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Government Employees get eight percent interest on gpf uttarakhand
money
उत्तराखंड सरकार राज्य कर्मचारियों को सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) की जमा रकम पर आठ प्रतिशत की दर से ब्याज देगी। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों की जीपीएफ व अन्य निधियों के तहत जमा धनराशि पर ब्याज की दर आठ प्रतिशत रहेगी।
विज्ञापन

 

यह ब्याज दर 1 जनवरी 2019 से 31 मार्च 2019 तक लागू रहेगी। राज्य कर्मचारियों को यह ब्याज दर उत्तराखंड में लागू अंशदायी पेंशन योजना के प्रावधानों के अनुसार प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि जीपीएफ पर ब्याज दर घटती बढ़ती रहती है।

विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार स्थगित

उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने अपर मुख्य सचिव के निजी बसें चलाने का परमिट निरस्त करने के आश्वासन पर 16 जनवरी से प्रस्तावित कार्यबहिष्कार स्थगित कर दिया है। वहीं, मोर्चा ने 30 जनवरी तक शासनादेश निरस्त नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है। 

मंगलवार को शासन में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की मोर्चा के साथ बैठक हुई। बैठक में प्राइवेट ऑपरेटरों को परमिट जारी करने का शासनादेश निरस्त करने की बात पर सहमति बनी। वहीं, पर्वतीय मार्गों पर बस संचालन से हो रहे नुकसान को कम करने की दिशा में जल्द कार्रवाई की बात कही गई। इसके अलावा डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए जुर्माने की धनराशि में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया।

नवंबर और दिसंबर के वेतन का भुगतान करने की भी बात कही

वहीं, बैठक के दौरान रोडवेज कर्मचारियों को जनवरी में नवंबर और दिसंबर के वेतन का भुगतान करने की भी बात कही गई। इसके बाद मोर्चा ने 30 जनवरी तक के लिए कार्यबहिष्कार स्थगित कर दिया। इस मौके पर निगम प्रबंधन की ओर से अपर मुख्य सचिव के अलावा अपर सचिव परिवहन एचसी सेमवाल, अपर सचिव वित्त अरुणेश चौहान, प्रबंध निदेशक बृजेश कुमार संत, वित्त नियंत्रक पंकज तिवारी तथा महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन मौजूद रहे।

वहीं, मोर्चा की ओर से उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी, रोडवेज संयुक्त परिषद के महामंत्री दिनेश पंत, उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सहदेव सिंह, इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री भोला जोशी, मोर्चा के संयोजक विपिन बिजल्वाण, दयाकिशन पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed