अच्छी खबर: 70 हजार कर्मचारियों की अंशदान पेंशन योजना में बढ़ोतरी, शासनादेश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने 70 हजार कर्मचारियों की अंशदान पेंशन में बढ़ोतरी कर दी है। बुधवार को वित्त विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। अभी तक प्रदेश सरकार अपनी ओर से 10 फीसदी का योगदान दे रही थी।
नए आदेश के तहत अब वह 14 फीसदी का योगदान देगी। अंशदायी पेंशन योजना से जुड़े कर्मचारियों को यह लाभ एक अप्रैल 2019 से मिलेगा। इस निर्णय से राजकोष पर सालाना डेढ़ सौ करोड़ रुपये का बोझ आएगा।
पिछले दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। सरकार के इस फैसले से एक अक्तूबर 2005 के बाद से राज्य सरकार उसके स्वायत्तशासी संस्थानों व निजी शिक्षण संस्थानों में नियुक्त कर्मचारियों को फायदा होगा।
अंशदायी पेंशन योजना में हर महीने कर्मचारी का न्यूनतम योगदान उसके मूल वेतन का 10 प्रतिशत होता है। प्रदेश सरकार भी अपनी ओर से योजना में 10 फ ीसदी का अंशदान देती है।
वर्ष 2018 में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत सरकार के योगदान की राशि को 10 फ ीसदी से बढ़ाकर 14 फ ीसदी कर दिया था। उसी तर्ज पर प्रदेश सरकार ने भी इसे बढ़ाने का निर्णय लिया।
बुधवार को सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव व सभी विभागाध्यक्षों व कार्यालयाध्यक्षों को इस संबंध में शासनादेश जारी किया।