फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government doing late in panchayat election

पंचायत चुनाव की अधिसूचना लटका रही सरकार

Sun, 23 Feb 2014 12:22 AM IST
अनूप बाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप बाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Feb 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
government doing late in panchayat election

प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव तो तय समय 29 मार्च तक ही कराना चाहती है, लेकिन अधिसूचना जारी करने के लिए कुछ दिन का समय और चाहती है।

विज्ञापन


पढ़ें, कानून तो तमाम, फिर भी राम तेरी गंगा मैली


शनिवार देर रात तक सरकार की ओर से पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई। जबकि राज्य निर्वाचन आयोग इंतजार करता रहा।

1 मार्च तक खींचना चाहती है सरकार
पंचायती राज विभाग के सूत्रों की मानें तो सरकार अधिसूचना को कम से कम सात दिन यानी पहली मार्च तक खींचना चाहती है। हालांकि कानूनी दांव पेंच से बचने के लिए देहरादून की रैली के बाद सोमवार को भी अधिसूचना जारी की जा सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें, राहुल पर खतरा बढ़ा, दून रैली में अतिरिक्त सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों का कहना है कि बिना सरकार के अधिसूचना जारी किए वह अपना कदम आगे नहीं बढ़ा सकते हैं।

हाईकोर्ट को भेजा चुनावी कार्यक्रम
आयोग ने हाईकोर्ट की दस दिन की मोहलत के बाद अपना नया चुनावी कार्यक्रम सरकार को भेज दिया है। अब अधिसूचना का इंतजार है।

पढ़ें, बार-बार बदल रही पुलिस की जांच रिपोर्ट

दूसरी ओर पंचायती राज विभाग के कुछ अधिकारी शनिवार को दिल्ली भी भेजे गए थे। सरकार इस मुद्दे पर कानूनी विशेषज्ञों से राय लेकर सर्वोच्च न्यायालय से कुछ राहत चाहती है।

वहीं कैबिनेट के बैठक के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठकर इस मुद्दे पर देर रात तक चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed