फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government departments put brakes on the Commission Group-C recruitment calendar Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: सरकार के विभागों ने लगाया आयोग के समूह-ग भर्ती कैलेंडर पर ब्रेक, पढ़ें किन भर्तियों का इंतजार

Sat, 08 Apr 2023 11:10 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Apr 2023 11:10 AM IST
सार

भर्तियों के लिए पदों की संख्या से लेकर विज्ञापन जारी होने की तिथि और परीक्षा की प्रस्तावित तिथियां बताई गई थीं। कैलेंडर के हिसाब से आयोग ने पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार, बंदीरक्षक और कनिष्ठ सहायक की भर्तियों के विज्ञापन जारी भी कर दिए।

विज्ञापन
Government departments put brakes on the Commission Group-C recruitment calendar Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समूह-ग भर्तियों की रफ्तार बनाने को राज्य लोक सेवा आयोग को भर्तियों की जिम्मेदारी दी। आयोग ने कैलेंडर भी जारी किया लेकिन सरकार के विभागों की सुस्ती की वजह से इस पर ब्रेक लग गए हैं। हालात ये हैं कि नवंबर के बाद से आयोग समूह-ग की कोई नई भर्ती शुरू नहीं कर पाया।

विज्ञापन

राज्य लोक सेवा आयोग ने समूह-ग भर्तियों के लिए एक कैलेंडर जारी किया था। इसमें भर्तियों के लिए पदों की संख्या से लेकर विज्ञापन जारी होने की तिथि और परीक्षा की प्रस्तावित तिथियां बताई गई थीं। कैलेंडर के हिसाब से आयोग ने पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार, बंदीरक्षक और कनिष्ठ सहायक की भर्तियों के विज्ञापन जारी भी कर दिए।

विज्ञापन


आखिरी विज्ञापन कनिष्ठ सहायक का नवंबर के अंतिम सप्ताह में जारी किया था। इसके बाद से आयोग ने कोई नई भर्ती नहीं निकाली। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना है कि कई भर्तियों के लिए प्रस्ताव(अधियाचन) तो आए लेकिन बाद में उसमें नियमावली आदि से संबंधित संशोधन की वजह से विज्ञापन जारी नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि विभागों के स्तर से नियमावली संशोधन की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द निकल सकती है मानचित्रकार भर्ती

आयोग की ओर से मार्च महीने में मानचित्रकार व प्रारूपकार भर्ती निकाली जानी थी। ये भर्ती भी समय से शुरू नहीं हो पाई। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, इन भर्तियों को निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। करीब 60 पदों पर इससे भर्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें....UKPSC: पटवारी पेपर लीक मामले में 60 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, पढ़ें पूरा मामला

ये भर्तियां जो नहीं निकल पाई

भर्ती का नाम- विभाग- पद- विज्ञापन की तिथि

चारा सहायक आदि- कृषि, पशुपालन व उद्यान- 463- जनवरी दूसरा सप्ताह

उप निरीक्षक पुलिस- पुलिस विभाग- 221- जनवरी अंतिम सप्ताह

पर्यावरण पर्यवेक्षक- विभिन्न विभाग- 434- फरवरी अंतिम सप्ताह

मानचित्रकार, प्रारूपकार- विभिन्न विभाग- 60- मार्च तीसरा सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed