फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government degree college employees transfer

उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में बड़े पैमाने पर तबादले, जानिए किसे-कहां मिली तैनाती

Mon, 18 Jun 2018 10:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 18 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
 Government degree college employees transfer
transfer

उच्चशिक्षा निदेशालय ने राजकीय डिग्री कॉलेजों में कार्यरत कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों के अनिवार्य स्थानांतरण होने से खलबली मची है।

विज्ञापन


प्रभारी निदेशक डॉ. सविता मोहन की की ओर से आदेश के मुताबिक उच्चशिक्षा निदेशालय में तैनात वैयत्तिक सहायक अंजलि वर्मा को एमबी कॉलेज हल्द्वानी, गोपेश्वर से विनोद ध्यानी को कोटद्वार कॉलेज, बागेश्वर कॉलेज से लक्ष्मी नारायण को उच्चशिक्षा निदेशालय भेजा है। कनिष्ठ सहायक भुवन चंद्र सनवाल एमबी कॉलेज से लमगड़ा कॉलेज, जगत सिंह रावत को एमबी कॉलेज से पतलोट कॉलेज, महेश नाथ को खटीमा से बेतालघाट कॉलेज, पीतांबर सिंह बिष्ट को बेतालघाट से मानिला कॉलेज, राकेश को बड़कोट से कमान्ध टिहरी और बलवीर सिंह बिष्ट को कमान्ध टिहरी से मरगूबपुर कॉलेज स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन


प्रधान सहायक सतीश सिंह को कोटद्वार भांवर कॉलेज से बेदीखाल कॉलेज, ब्रहमदेव शर्मा को बाजपुर से भतरौजखान कॉलेज, शैलेंद्र कुमार पांडे को पिथौरागढ़ से बाजपुर कॉलेज भेजा है। प्रशासनिक अधिकारी संजय पाल सिंह महिला कॉलेज हल्द्वानी से रानीखेत कॉलेज, अंशुमान साह को रानीखेत से उच्चशिक्षा निदेशालय तबादला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयोगशाला सहायक (भौतिक विज्ञान) अनिल वर्मा को कोटद्वार से जहरीखाल कॉलेज,  इकरार हुसैन पिथौरागढ़ से रामनगर कॉलेज, प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) बलवंत सिंह नेगी को कोटद्वार से नैनीडांडा कॉलेज, विनोद कुमार साह उत्तरकाशी से कोटद्वार, प्रशांत कुमार चंद्रबदनी से बड़कोट कॉलेज भेजा गया है।


प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) आनंद बल्लभ रिखाड़ी को रामनगर से सोमेश्वर कॉलेज, भारत सिंह बिष्ट को कोटद्वार से थलीसैंण कॉलेज तबादला किया है। अनुसेवक चतुर सिंह को गुरुड़ाबांज कॉलेज से रानीखेत कॉलेज, रामकृत कुशवाहा को खटीमा से काशीपुर कॉलेज, रमेश चंद्र गोपेश्वर से तलवाड़ी कॉलेज स्थानांतरित किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed