फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Govardhan Mandu, you are great, there is no one bigger

Dehradun News: गोवर्धन मांडू तू बड़ा, तुझसे बड़ा ना कोय, जो तेरा सुमिरण करे, सुख समृद्धि होय

Wed, 15 Nov 2023 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Mandu, you are great, there is no one bigger
Iदून में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्वI
विज्ञापन


गोवर्धन मांडू तू बड़ा, तुझसे बड़ा ना कोय, जो तेरा सुमिरण करे, सुख समृद्धि होय...गोवर्धन पर्वत व उसे उठाने वाले प्रभु श्री कृष्ण को समर्पित इन पंक्तियों के साथ मंगलवार को दून में गोवर्धन पूजा की गई। घरों और मंदिरों चैतन्य गौड़ीय मठ में भी गोवर्धन पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की गई।

पटेलनगर के श्री श्याम सुंदर मंदिर में गोवर्धन पूजा पर्व पर भजन कीर्तन कर छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान भजन गायक तेजेंद्र हरजाई, हरिओम हरजाई, चंद्र मोहन आनंद, कपिल गोगिया, भूपेंद्र चड्ढा, प्रेम भाटिया, गोपी गोगिया, पूजा राठौड़ ने श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहयो, मैं तो गोवर्धन को जाऊ मेरे वीर नहीं माने मोरा मनुवा, पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे, दिल को रुला दिया है तेरी याद ने कन्हैया... भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर मनोज सूरी, गौरव कोहली, राजू गोलानी, ओम प्रकाश सूरी, रूपेश सूरी, मनमोहन शर्मा, पंकज चांदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




श्री कालिका मंदिर में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसमें मेरे बांके बिहारी सुध लेना हमारी, मैं तो गोवर्धन को जाऊं ना माने मेरे मनवा, तेरे सब संकट मिट जाएंगे कर ले गोवर्धन की पूजा..सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। मंदिर समिति के मंत्री भारत भूषण शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास के उपलक्ष्य में मंदिर समिति की ओर से भागवतकथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ट्रस्टी गगनसेठी, रमेश साहनी, दयाल धवन, जय किशन कक्कर, नरेश मैनी, अशोक लांभा, अनिरुद्र गुप्ता, जगमोहन सेठी, उमेश मिनोचा, सतीश मेहता, प्रेम बजाज, हरीश भाटिया, विजय अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed