{"_id":"ef061a4bf481af6fce14a6ae85802cf3","slug":"gossip-on-police-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन सा लखना डकैत पकड़ा है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन सा लखना डकैत पकड़ा है?
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 29 Jul 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में चोरी की वारदातों से हो रही फजीहत के बीच एक पुलिस अधिकारी के लिए लखना डकैत इन दिनों बड़ा जुमला बन गया है।
विज्ञापन
डाट फटकार के बाद न तो चोरी की घटनाएं थम रही है और न ही शातिर पकड़ में आ रहे हैं।
ऐसे में थाना पुलिस किसी को पकड़ने की खबर देते है तो अधिकारी के मुंह से तपाक से निकलता है कि कौन सा लखना डकैत पकड़ लिया है।
वाहवाही के बजाए अधिकारी का यह जवाब उन्हें बगले झांकने के लिए मजबूर करता है। पुलिस में यह जुमला खूब सुर्खियां ले रहा है। ऊपर से लेकर नीचे तक लखना डकैत की कहानी पुलिस की जुबां पर हैं।