{"_id":"862e05ec0661d0e0fe7632f2d020624c","slug":"gossip-on-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या करें भाई, हाईकोर्ट का आदेश है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या करें भाई, हाईकोर्ट का आदेश है
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Apr 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हाईकोर्ट का आदेश है भाई। पैदल क्या दौड़ भी लगानी पड़ सकती है।’ यह कहना था अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी का।
विज्ञापन
सोमवार को अभियान के दौरान डीएम, एसएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम, एसपी सिटी, एएमएनए और पुलिस के सभी अधिकारी पैदल ही घंटाघर से राज प्लाजा तक चले। यह दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है, लेकिन कभी बारिश तो कभी तेज धूप ने राह मुश्किल किए रखी।
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी तो बहल चौक से अपने वाहनों में निकल गए। लेकिन बाकी सभी अधिकारी अभियान समाप्त होने तक पैदल चलते रहे। इस दौरान कुछ अफसरों के चेहरों पर थकान भी नजर आई।
विज्ञापन
नेताजी को फोन घुमाया तो घूम गए
टीम की कार्रवाई की जद में आए कई व्यापारियों ने अपने चहेते नेताओं को फोन घुमाया। लेकिन आचार संहिता होने के कारण नेताओं ने विरोध में आने से साफ इंकार कर दिया।
एक व्यापारी को नेता ने दिलासा दी ‘भाई ये लोग अभियान ही ऐसे समय पर चला रहे हैं कि मैं कुछ नहीं कर सकता’। यह सुनकर व्यापारी ने गुस्से में फोन काट दिया।