{"_id":"891729db06ea3f1170d102bd5dc0bd23","slug":"gossip-about-uttarakhand-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारे काम छोड़ साहब कूड़ेदान के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारे काम छोड़ साहब कूड़ेदान के लिए परेशान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Jul 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में एक विभाग के साहब से आजकल सभी परेशान हैं। कर्मचारी भी और फरियादी भी।
विज्ञापन
क्या घर में कूड़ादान है?
कुछ भी काम लेकर आओ तो साहब एक ही बात करते हैं कि घर में कूड़ादान है। प्लास्टिक का क्यों उपयोग में लाते हो। जूट का क्यों उपयोग में नहीं लाते।
फाइलों को साइन कराने कर्मचारी जाता है तो उसे भी जूट का बैग कूड़ेदान के तौर पर खरीदने की नसीहत मिलती है। कोई फरियादी जाए तो उसकी मांग पूरी करने पर वचन लिया जाता है कि वह जूट का बेग उपयोग में लाएगा।
साहब का यह हाल देखकर पहले तो सभी दून वासी चकित और हैरान थे। सभी साहब कि तारीफ पर तारीफ किए नहीं थकते थे। लेकिन बाद में पता चला कि साहब के परिवार की एक एनजीओ है।
विज्ञापन
जो जूट के बैग बनाने का काम भी करती है। अब सब साहब से कन्नी काटने लगे हैं।