{"_id":"6958ade6db90cfe58907a310","slug":"gospel-singer-deepak-kumar-attacked-car-damaged-police-arrest-three-including-two-minors-2026-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deepak Kumar attacked: भजन गायक दीपक कुमार पर हमला, कार क्षतिग्रस्त; पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepak Kumar attacked: भजन गायक दीपक कुमार पर हमला, कार क्षतिग्रस्त; पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन को पकड़ा
Sat, 03 Jan 2026 12:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:25 PM IST
सार
देहरादून के भजन गायक दीपक कुमार पर हमला हुआ है। हमले में गायक की कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन को पकड़ लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
singer Deepak Kumar attacked
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थानों मार्ग पर एक जनवरी को तड़के अज्ञात बदमाशों ने भजन गायक दीपक कुमार की कार पर हथियारों और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें दो नाबालिग हैं।
पीड़ित की तहरीर के अनुसार, घटना 31 दिसंबर की देर रात करीब 3 बजे की है। वह टिहरी में एक कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद अपनी स्कोडा कार से थानों के रास्ते देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और हथियारों व डंडों से हमला बोल दिया।
दीपक कुमार ने बताया कि हमलावरों के पास घातक हथियार थे। बदमाशों ने उनकी कार की लाइटें, शीशे और बॉडी को बुरी तरह तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, इस हमले में उनकी गाड़ी को करीब 80 से 90 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
बदमाशों ने उनका कई किलोमीटर तक पीछा भी किया। उन्होंने बदमाशों के हमले के दौरान दरवाजा नहीं खोला और किसी तरह जान बचाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में से दो नाबालिग हैं।

पीड़ित दीपक कुमार का बयान
मुझ पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने मेरी गाड़ी पूरी तरह डैमेज कर दी, कई किलोमीटर तक मेरा पीछा किया। अपराधियों को कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में किसी अन्य के साथ ऐसी घटना न हो।
मुझ पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने मेरी गाड़ी पूरी तरह डैमेज कर दी, कई किलोमीटर तक मेरा पीछा किया। अपराधियों को कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में किसी अन्य के साथ ऐसी घटना न हो।