{"_id":"613122a78ebc3ec7722abea3","slug":"goons-were-called-on-hire-to-vandalize-the-hospital-two-arrested-city-news-drn3892505190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में तोड़फोड़ को भाड़े पर बुलाए थे गुंडे, दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में तोड़फोड़ को भाड़े पर बुलाए थे गुंडे, दो दबोचे
विज्ञापन
हरिद्वार बाईपास स्थित अस्पताल में तोड़फोड़ करने के लिए मुख्य आरोपी ने गुंडे 30 हजार रुपये देकर भाड़े पर बुलाए थे। यह तोड़फोड़ उसने अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी। पुलिस ने तोड़फोड़ और फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी डॉ. शाह आलम समेत तीन अभी पकड़ से बाहर हैं।
जन्माष्टमी की रात में हरिद्वार बाईपास स्थित हेल्थ केयर अस्पताल में तोड़फोड़ और फायरिंग की गई थी। अस्पताल के संचालक रोहित त्यागी की शिकायत पर एक अन्य अस्पताल के संचालक शाह आलम समेत पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी राकेश गुसाईं ने बताया कि आरोपियों में से सोहेल खान निवासी करनपुर और साजिद खान निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से एक तमंचा 12 बोर और दो कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शाह आलम उनके पास आया था। उसने बताया कि उसके साथ हेल्थ केयर अस्पताल में मारपीट हुई है। इससे वह अपनी बेइज्जती का बदला लेना चाहता है। इसके लिए वहां मारपीट और तोड़फोड़ करने के लिए उन्हें 30 हजार रुपये दिए गए थे। एसओ ने बताया कि मामले में डॉ. शाह आलम, समीर उर्फ छोरी और शाकिब की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।