फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   google boy kautilya with shankaracharya swarupanand

शंकराचार्य मतलब हिंदू धर्म के हेड: गूगल ब्वॉय

Sun, 29 Jun 2014 09:09 AM IST
डॉ. योगेश योगी/ अमर उजाला, हरिद्वार
डॉ. योगेश योगी/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 29 Jun 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
google boy kautilya with shankaracharya swarupanand

गूगल ब्वॉय के नाम से मशहूर हरियाणा के जीनियस बच्चे कौटिल्य पंडित ने गुरुवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से दीक्षा ली।

विज्ञापन


हरिद्वार में दीक्षा के बाद जब कौटिल्य से पूछा गया कि शंकराचार्य का मतलब समझते हैं तो उसने कहा कि शंकराचार्य मतलब हिंदू धर्म के हेड।

कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में कौटिल्य को दोपहर करीब 12 बजे दीक्षा दी गई।

वेद धर्मग्रंथों को पढ़ाने की विशेष व्यवस्‍था

google boy kautilya with shankaracharya swarupanand

इस दौरान स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने बताया कि उन्होंने कौटिल्य को अध्यात्म की दीक्षा दी है।

यह दीक्षा ग्रहण करने के बाद वह अपने माता-पिता के साथ ही रहेगा। उसके लिए गीता और वेद धर्मग्रंथों को पढ़ाने की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

दीक्षा ग्रहण करने के बाद अमर उजाला से बात करते हुए कौटिल्य ने कहा कि दीक्षित होकर वह बेहद खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शंकराचार्य का पूरा शिष्य'

google boy kautilya with shankaracharya swarupanand

कौटिल्य ने कहा कि शंकराचार्य ने उसे दीक्षित करते हुए जो मंत्र बताया है, उसे वह पापा को भी नहीं बताएगा।

कौटिल्य से जब दीक्षा का मतलब पूछा गया तो उसने कहा कि शंकराचार्य का पूरा शिष्य।

कौटिल्य ने बताया कि वह अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता है और अंतरिक्ष के रहस्यों को जानना चाहता है।

विज्ञापन

कौन है कौटिल्य

google boy kautilya with shankaracharya swarupanand

पंचकुला हरियाणा के भवन विद्यालय में कक्षा दो का छात्र कौटिल्य देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है।

हर सवाल का जवाब तत्काल देने में माहिर कौटिल्य की उम्र महज साढ़े छह साल है।

उसके माता-पिता सुमिता शर्मा और सतीश शर्मा हरियाणा के ही करनाल में रहते हैं। कौटिल्य पंचकुला में अपने दादा जयकिशन के पास रहकर पढ़ाई कर रहा है।

पिता सतीश शर्मा ने बताया कि दो साल की उम्र से ही कौटिल्य की प्रतिभा दिखाई देने लगी थी। देश-दुनिया के बारे में वह झटाक से जवाब देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed