फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   good news for ex army person

उत्तराखंड के डेढ़ लाख पूर्व फौजियों की निकल पड़ी

Thu, 21 Nov 2013 08:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Nov 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
good news for ex army person

सुप्रीमकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में उत्तराखंड के पूर्व फौजियों को तोहफा दिया है। कोर्ट ने इन फोजियों को वर्ष 2006 जनवरी से वन रैंक, वन पेंशन का लाभ देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


पूर्व फौजियों को 2006 की जगह 2012 से लाभ देने की पेशकश वाली केंद्र सरकार की याचिका खारिज कर दी गई है। आदेश से 2006 से पहले रिटायर हुए पूर्व सैनिक-अफसर और विधवाओं को वन-रैंक-वन पेंशन योजना का लाभ 2006 से मिलेगा। इससे उत्तराखंड के डेढ़ लाख पूर्व सैनिक लाभान्वित होंगे। फैसले से पूर्व सैनिकों को 7 वर्ष का एरियर मिलेगा।
विज्ञापन


2006 को छठा वेतन आयोग लागू हुआ था
केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2006 को छठा वेतन आयोग लागू किया था। 2006 से पहले रिटायर होने के कारण छठे वेतन आयोग से वंचित पूर्व सैनिकों ने विरोध शुरू कर दिया। सैनिकों के दबाव में केंद्र सरकार ने 24 सितंबर 2012 को वन-रैंक-वन पेंशन के तहत लाभ देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने मांग की कि उन्हें एक जनवरी 2006 से योजना का लाभ दिया जाए। वहीं दूसरी ओर इसी मांग को लेकर कोर्ट पहुंचे केंद्र सरकार के सिविल कर्मियों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि सिविल कर्मियों को 2006 से योजना का लाभ दिया जाए। फौजियों को इस फैसले से अलग रखा गया।


सिविल कर्मियों के हक में फैसला आने पर फौजियों ने दबाव बनाना शुरू किया तो केंद्र सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में इसके खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की। प्रकरण की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 12 नवंबर को केंद्र सरकार की दलील को दरकिनार करते हुए पूर्व फौजियों को 2006 से योजना का लाभ देने के आदेश दिए।

इन्हें मिलेगा फायदा

सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद योजना का लाभ सैनिक, नायक, हवलदार, मेजर, कर्नल, ले. जनरल, समेत अन्य हायर रैंक को फायदा होगा।

इन्हें नहीं मिलेगा लाभ
पूर्व में वन-रैंक-वन पेंशन का लाभ ले चुके नायब सूबेदार, सूबेदार और सूबेदार मेजर रैंक के फौजियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed