Kedarnath Dham: थार के बाद अब केदारनाथ पहुंची गोल्फ कार्ट, दिव्यांग और बीमार यात्रियों को मंदिर तक पहुंचाएगी
Kedarnath Dham: बीते मई माह में चिनूक हेलिकॉप्टर से दो थार वाहन भी केदारनाथ धाम पहुंचाए जा चुके हैं, जबकि आपदा के बाद पुनर्निर्माण कार्यों के तहत धाम में एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवाजाही के लिए निम ने एटीवी पहुंचाई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ धाम में थार के बाद अब जरूरतमंद और बुजुर्ग यात्रियों के लिए गोल्फ इलेक्ट्रिक कार चलाने की तैयारी की जा रही है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने धाम में इलेक्ट्रिक कार मंगाई है।
शनिवार को गौचर हवाई पट्टी से वायुसेना के मालवाहक चिनूक हेलिकाप्टर से एक इलेक्ट्रिक कार को धाम पहुंचा दिया गया है। इस इको फ्रेंडली कार से बुजुर्ग और जरूरतमंद तीर्थयात्री हेलिपैड से मंदिर तक आसानी से पहुंच सकेंगे। दरअसल, पिछले दिनों केदारनाथ धाम में दो थार एसयूवी पहुंचाई गईं थीं।
Victor Banerjee: पद्मभूषण विक्टर बनर्जी की तबीयत बिगड़ी, पड़ा माइनर ब्रेन स्ट्रोक; मसूरी के अस्पताल में भर्ती
डीजल से संचालित होने वाली कारों के धाम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई थी। माना जा रहा कि इसी को देखते हुए बीकेटीसी ने धाम में इको फ्रेंडली कार चलाने की योजना बनाई है। शनिवार को एक गोल्फ इलेक्ट्रिक कार धाम पहुंच गई, मौसम साफ होने पर दूसरी कार को धाम भेजा जाएगा।
एसडीएम रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने बताया, शनिवार को डीजल व कंप्रेशर मशीन के साथ गोल्फ कार को केदारनाथ धाम पहुंचाया गया है। अभी एक और कार भेजी जानी है।