फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   golden baba dismissed from juna akhara haridwar

गोल्डन बाबा सहित जूना अखाड़े के पांच श्रीमहंत बर्खास्त, प्रयाग कुंभ से जाने के लिए कहा

Wed, 26 Dec 2018 10:01 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal कौशल सिखौला, अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 Dec 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
golden baba dismissed from juna akhara haridwar
golden baba - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नागा संन्यासियों के सबसे बड़े जूना अखाड़े ने पेशवाई से एक दिन पूर्व बड़ी कार्रवाई करते हुए रमतापंच सहित पांच श्रीमहंतों को जूना अखाड़े से बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन


इन सभी बाबाओं को प्रयाग कुंभ से जाने के लिए कह दिया गया है। हरिद्वार के गोल्डन बाबा, मनोहर पुरी और त्रिकालदर्शी से कहा गया है कि वे तत्काल अखाड़े की संपत्ति खाली कर दें।
विज्ञापन


इस कार्रवाई के बाद सभी बाबाओं की भविष्य में भी अखाड़ा में वापसी नहीं हो सकेगी।

अखाड़े की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यह कड़ी कार्रवाई की

जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की मौजूदगी में अखाड़े की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यह कड़ी कार्रवाई की। बर्खास्त किए गए संतों में हरिद्वार के तीनों संतों के अलावा अखाड़े के श्रीमहंत देवेंद्र पुरी और लखनऊ स्थित जूना अखाड़े की श्रीमहंत पूजा पुरी शामिल हैं।

इन सभी संतों पर घोर अनुशासनहीनता, संदिग्ध गतिविधियों तथा अखाड़े की छवि को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

जूना अखाड़े के राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि ने सोमवार शाम को बताया कि लंबे समय से हरिद्वार जूना अखाड़े के कोठारी मनोहर पुरी और थानापति त्रिकालदर्शी शिवमपुरी की गतिविधियां अखाड़े के विपरीत चल रही थीं। इन दोनों ने अखाड़े को न केवल अपनी निजी संपत्ति समझ लिया था, अपितु त्रिकालदर्शी ने कईं ऐसे कार्य किए जिनसे अखाड़े की प्रतिष्ठा आहत हुई।

इन संतों से अब अखाड़े का कोई लेना देना नहीं

श्रीमहंत गोल्डन बाबा को अखाड़े ने रमतापंच तक का दर्जा प्रदान किया था। छानबीन करने पर पाया गया कि उनकी वर्तमान गतिविधियां बेहद संदिग्ध हैं और अतीत में भी उनपर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

इन संतों से अब अखाड़े का कोई लेना देना नहीं। चूंकि पांच संतों को दशनाम परंपरा के अनुसार अखाड़े से बर्खास्त किया गया है, इसलिए भविष्य में अखाड़ा जगत में उनकी वापसी असंभव हो गई है।

हरि गिरि ने बताया कि बर्खास्तगी के बाद इनमें से किसी भी बाबा को प्रयाग अर्द्धकुंभ में शाही स्नान के लिए नहीं ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

पांच प्रमुुख संतों की बर्खास्तगी के बाद हरिद्वार के जूना अखाड़े में हड़कंप मच गया। जूना अखाड़े की पेशवाई आज मंगलवार को प्रयाग में होने के कारण अधिकांश नागा संन्यासी इस समय प्रयाग में हैं।

हरिद्वार अखाड़े के कारोबारियों से कहा गया है कि वे हरिद्वार में मौजूद संतों से अखाड़ा परिषद खाली करा लें। श्रीमहंत हरि गिरि ने बताया कि अखाड़े में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले दिनों में अन्य मढ़ियों के विवादास्पद बाबाओं के बारे में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed