फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gold cup 2018 in dehradun

देहरादून में गोल्ड कप के लिए भिड़ेंगी 16 राज्यों की टीमें

Wed, 23 May 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 May 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
gold cup 2018 in dehradun
- फोटो : डेमो

राजधानी के प्रतिष्ठित गोल्ड कप टूर्नामेंट में इस वर्ष देश के 16 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। 25 मई से खेली जाने वाली प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भी अपनी चमक बिखेरेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल 10 जून को होगा।

विज्ञापन

 
हरिद्वार रोड स्थित होटल में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 36वें ऑल इंडिया गोल्ड कप के मुकाबले रेंजर्स मैदान और तनुष क्रिकेट एकेडमी में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में इंडियन नेवी, मुंबई, कैग, दिल्ली, नॉर्दन रेलवे, मुंबई, आंध्रा कोल्टस, सिकंदराबाद, केनरा बैंक की टीमें भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


सीएयू सचिव पीसी वर्मा ने बताया कि विजेता टीम को तीन लाख और उपविजेता टीम को दो लाख रुपये की धनराशि और ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को पचास हजार और सेमीफाइनल की रनरअप टीम को तीस हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान सभी ने अफगानिस्तान के साथ मंगलवार को अभ्यास मैच खेलने वाली उत्तराखंड की टीम के प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर जोत सिंह गुनसोला, संजय गुसांई, धीरज खरे, विजय प्रताप मल्ल, कुमार थापा, ओपी सूदी, मोसिन खान भूपेंद्र बरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed